Bihar News: दस माह के बच्चे ने खिलौना समझकर मुंह में लिया सांप, फिर जो हुआ सुनकर हो जाएंगे हैरान

Updated at : 21 Oct 2024 1:04 PM (IST)
विज्ञापन
nawada snake news| Bihar News: Ten month old child took snake in mouth thinking it was a toy

बच्चा और बच्चे के पिता

Bihar News: नवादा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आ रहा है. जहां खेलते-खेलते 10 महीने के बच्चे ने अपने मुंह में सांप को दबा लिया. बता दें कि, मुंह में भरने के बाद सांप का कुछ हिस्सा उसके मुंह से बाहर था. जिसको परिजनों ने देखा तो उनके होश उड़ गए.

विज्ञापन

Bihar News: नवादा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आ रहा है. जहां खेलते-खेलते 10 महीने के बच्चे ने अपने मुंह में सांप को दबा लिया. बता दें कि, मुंह में भरने के बाद सांप का कुछ हिस्सा उसके मुंह से बाहर था. घटना की जानकारी तब मिली जब बच्चे की मां पास से गुजर रही थी और उसने देखा कि बेटे ने सांप को मुंह में पकड़ा हुआ है.

वो घबरा गई और जल्दी से सांप को बच्चे के मुंह से बाहर निकाला. घबरा कर पिता ने सांप को मारा, फिर पेरेंट्स भागे-भागे बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे. जहां डॉक्टर ने बच्चे की जांच कर बताया कि वह ठीक है. यह मामला नवादा के शिवनगर मोहल्ले का बताया जा रहा है. बच्चे की पहचान चंद्रमणि कांत के बेटे हर्ष राज के रूप में की गई है. जिसकी उम्र महज 10 महीने है, उसके दांत भी नहीं आए हैं.

Also Read: लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर फिर बरसे Pappu Yadav! कहा, ‘आ रहा हूं मुंबई, सबको औकात बता दूंगा’

डॉक्टर ने कहा बच्चा स्वस्थ है

माता-पिता आनन-फानन में बच्चे को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने बच्चे की जांच की. डॉक्टर्स का कहना है कि बच्चा खतरे से बाहर है. जिस सांप को मुंह में लिया था, वह जहरीला नहीं था. डॉक्टरों ने इस बात कि पुष्टि की है कि बच्चे को कोई हानि नहीं हुई है और वह पूरी तरह से स्वस्थ है.

परिजनों ने क्या कहा?

परिजनों ने बताया कि पहले उन्हें लगा था कि बच्चा किसी खिलौने या गांव में सामान्य तौर पर दिखने वाले किसी जीव को मुंह में डाल रहा है. लेकिन, जैसे ही उन्होंने सांप को देखा, सभी के होश उड़ गए. गनीमत रही कि यह सांप जहरीला नहीं था, जिससे बच्चे की जान बच गई.

ये वीडियो भी देखें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन