Bihar News: बिहार पुलिस को बड़ी कामयाबी, नवादा में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो गिरफ्तार

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 07 Oct 2024 1:31 PM

विज्ञापन

छापेमारी में गिरफ्तार अपराधी गोरू मियां और कारु मिस्त्री

Bihar News: नवादा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत खलसा ढ़िवरी गांव में रविवार को नवादा पुलिस और बिहार एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ है. इस ऑपरेशन में तीन देशी थारनट, तीन देशी पिस्टल और अर्धनिर्मित पिस्टल के कई पुर्जे बरामद किए गए हैं.

विज्ञापन

Bihar News: नवादा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत खलसा ढ़िवरी गांव में रविवार को नवादा पुलिस और बिहार एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ है. इस ऑपरेशन में तीन देशी थारनट, तीन देशी पिस्टल और अर्धनिर्मित पिस्टल के कई पुर्जे बरामद किए गए हैं. इस मामले में मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

एसटीएफ के छापे में बड़ी संख्या में हथियार बरामद

थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार ने कहा कि एसटीएफ को सूचना मिली कि खलसा ढ़िवरी गांव निवासी कारू मिस्त्री और उसके सहयोगी गोरू मियां मिलकर अवैध हथियारों की फैक्ट्री चला रहे हैं. इस आधार पर एसटीएफ ने छापा मारा और बड़ी संख्या में हथियार और उनके निर्माण में उपयोग होने वाले सामान बरामद किए है. कारू मिस्त्री पहले से ही आर्म्स एक्ट के तहत आरोपित है. इस कार्रवाई को पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है.

नवादा पुलिस ने ट्वीट कर दी जानकारी

Also Read: सांसद पुत्र को बनाया मुख्य अतिथि तो इंजीनियर पर गिरी गाज, डीएम ने लिया बड़ा एक्शन

सभी गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ जारी

सदर एसडीपीओ सुनील कुमार ने वीडियो संदेश के माध्यम से गिरफ्तार आरोपियों की पुष्टि की है. कारू मिस्त्री और गोरू मियां, जो लखन मिस्त्री और नसीरुद्दीन के पुत्र हैं. इन दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि यह हथियार किसके लिए बनाए जा रहे थे और इनके पीछे कौन लोग शामिल हो सकते हैं. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर छापेमारी कर रही है. जल्द ही इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं.

ये वीडियो भी देखें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन