Bihar News: सांसद पुत्र को बनाया मुख्य अतिथि तो इंजीनियर पर गिरी गाज, डीएम ने लिया बड़ा एक्शन
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 07 Oct 2024 9:27 AM
Bihar News: बिहार के गया जिले के बेलागंज से विधायक रहे डॉ. सुरेन्द्र प्रसाद यादव अब जहानाबाद से सांसद हैं. बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होना है. राजद सांसद अभी से हीं अपने पुत्र डॉ. विश्वनाथ यादव के लिए क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं. उनके बेटे का नाम शीलापट्ट पर मुख्य अतिथि के रूप में दिया गया है. जिसके बाद डीएम ने इंजीनियर पर एक्शन लिया है.
Bihar News: बिहार के गया जिले के बेलागंज से विधायक रहे डॉ. सुरेन्द्र प्रसाद यादव अब जहानाबाद से सांसद हैं. बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होना है. राजद सांसद अभी से हीं अपने पुत्र डॉ. विश्वनाथ यादव के लिए क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं. सरकारी नियम-परिनियम को धत्ता बताते हुए अधिकारी भी सांसद के प्रभाव में हैं.
बता दें कि बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक पद से डॉ. सुरेन्द्र प्रसाद यादव कब का इस्तीफा दे चुके हैं. फिर भी इस क्षेत्र में ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा न सिर्फ उनसे विकास योजनाओं का शिलान्यास कराया जा रहा है, बल्कि उनके पुत्र को शिलापट पर मुख्य अतिथि बना दिया जा रहा है. शिलापट पर उनके पुत्र डॉ. विश्वनाथ यादव को युवा राजद का प्रदेश उपाध्यक्ष बताया गया है. इसी प्रकार कई अन्य राजद से जुड़े लोगों का नाम शिलापटों पर देखा गया है.
Also Read: पटना में नहीं कम हो रहा अपराध, सेना के जवान की पत्नी का सरेराह चेन ले उड़े अपराधी
डीएम ने कार्यपालक अभियंता का रोका वेतन
जब डीएम को इस बात की खबर मिली तो उन्होंने काफी गंभीरता से लिया. उन्होंने ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल वन के कार्यपालक अभियंता मो. शाहिद अशरफ को 29 सितंबर को तलब किया है. वे अनाधिकृत रूप से मुख्यालय से बाहर पाए गए.
पुनः दो अक्टूबर को डीएम ने जब उन्हें बुलाया तो वे अनधिकृत रूप से बाहर पाए गए. जिलाधिकारी ने उक्त कार्यपालक अभियंता से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण की मांग की है. साथ ही स्पष्टीकरण पर निर्णय होने तक कार्यपालक अभियंता का वेतन स्थगित कर दिया गया है.
ये वीडियो भी देखें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










