नवादा में छापेमारी टीम पर बालू माफिया ने की फायरिंग, दो ट्रैक्टर जब्त

Published by : Vivek Singh Updated At : 16 May 2026 1:05 PM

विज्ञापन

जब्त वाहन

Bihar Crime News: हिसुआ थाना क्षेत्र के लटावर गांव स्थित ढाढर नदी में खनन विभाग और पुलिस की टीम पर उस वक्त फायरिंग की गयी जब वह अवैध बालू के उठाव को रोकने गयी थी.

विज्ञापन

Bihar Crime News: (उदय कुमार भारती ) हिसुआ थाना क्षेत्र के लटावर गांव स्थित ढाढर नदी में खनन विभाग और पुलिस की टीम पर उस वक्त फायरिंग की गयी जब वह अवैध बालू के उठाव को रोकने गयी थी.

पिस्टल निकालकर एक फायरिंग किये जाने और ट्रैक्टर और पकड़े गये ड्राइवर को छुड़ाकर ले भागने की बातें सामने हैं. खान निरीक्षक संतोष प्रकाश झा ने हिसुआ थाने में कांड संख्या 259/26 दर्ज कराकर आधा दर्जन को आरोपित किया गया है.

प्राथमिकी के अनुसार

प्राथमिकी के अनुसार जब खनन विभाग और हिसुआ पुलिस की टीम लटावर घाट पर अवैध किये जा रहे बालू को लेकर छापेमारी करने गयी तो बालू तीन ट्रैक्टरों पर लोड हो रहा था. टीम को देखकर ट्रैक्टरों के चालक वाहन लेकर भागने लगे लेकिन एक ट्रैक्टर बालू लोड होने की वजह से नदी में फंस गया.

क्या हैं पूरा मामला?

टीम ने चालक को पकड़ लिया और ट्रैक्टर जब्त करने का प्रयास किया. पकड़ा गया चालक ने अपना नाम हर्षित राज उर्फ मदन गोपाल गयाजी के अतरी थाना के बैकटपुर निवासी बताया गया. इस दरम्यान एक युवक पिस्टल तानकर एक राउंड फायर कर दिया. घटना में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन गोली मार देने की धमकी के साथ पकड़े गये युवक और ट्रैक्टर को छुड़ाकर ले भागा.

इसके बाद पुलिस टीम ने अतरी थाना पुलिस के सहयोग से बैकटपुर और दरियापुर गांवों में छापेमारी की जिसमें खनन में लिप्त दो ट्रैक्टर को जब्त किया. फायरिंग करने वाले युवक की पहचान राजगोपाल के रूप में की गयी है.

कुल 26 लाख 78 हजार का जुर्माना लगाया गया

अवैध उत्खनन में 26 लाख 78 हजार 125 रुपये जुर्माना लगाया गया है. साथ ही दोनों ट्रैक्टरों पर 01 लाख 142 रुपये व 01 लाख रुपये जुर्माना, एक ट्रैक्टर चालक और मालिक पर 04 लाख 82 हजार 730 , दूसरे पर 04 लाख 82 हजार 589 रुपये तथा शेष पांचों आरोपितों पर प्रति व्यक्ति 03 लाख 82 हजार 589 रुपये जुर्माना वसूलनीय बताया गया है.

खान निरीक्षक मे छह को किया आरोपित

खान निरीक्षक संतोष प्रकाश झा ने ट्रैक्टर के स्वामी, चालक एवं नामित अवैधकर्ताओं में दरियापुर के विकास कुमार. पुरा, वजीरगंज के दारोगी कुमार, लटावर के. सुजित कुमार, प्रभात रंजन उर्फ धुन कुमार, गुड्डु कुमार और अतरी थाना के बैकटरपुर के राजगोपाल को आरोपित किया है. थानाध्यक्ष मृत्युंजय ने बताया कि मामला दर्ज कर ली गयी है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Vivek Singh

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

Vivek Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन