नवादा के अकबरपुर में बरेव-गोविंदपुर सड़क बदहाल, बारिश के बाद गड्ढों में भरा पानी, आवागमन हुआ मुश्किल

Author Anil kumar|Edited by Vivek Ranjan
Updated:
विज्ञापन
बरेव–गोविंदपुर सड़क बनी मुसीबत, हल्की बारिश में ही कीचड़ और जलजमाव से राहगीरों की बढ़ी परेशानी | Prabhat Khabar Network

बरेव–गोविंदपुर सड़क बनी मुसीबत, हल्की बारिश में ही कीचड़ और जलजमाव से राहगीरों की बढ़ी परेशानी | Prabhat Khabar Network

नवादा के अकबरपुर अंचल में बरेव से गोविंदपुर जाने वाली मुख्य सड़क की जर्जर हालत ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. बारिश के बाद सड़क पर जलजमाव और कीचड़ से आवागमन ठप हो गया है. लोग कब से निर्माण की मांग कर रहे हैं, जानिए.

विज्ञापन

Nawada News: अकबरपुर अंचल के नेमदारगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बरेव से गोविंदपुर जाने वाली मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है. रविवार को हल्की बारिश के बाद ही सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों में पानी भर गया, जिससे आवागमन मुश्किल हो गया.

बारिश के बाद सड़क बनी तालाब, राहगीर परेशान

बरेव गांव के समीप सड़क पर जलजमाव और कीचड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है. सड़क किनारे बनी नालियां जाम रहने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है. इससे पैदल चलने वाले लोगों, बाइक सवारों और छोटे वाहनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है, जिस पर प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं. भारी वाहनों की आवाजाही के कारण सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है.

गड्ढों और कीचड़ से बढ़ी दुर्घटना की आशंका

बारिश के बाद सड़क की स्थिति और खराब हो जाती है. कीचड़ और जलजमाव के कारण बाइक चालकों के फिसलने की घटनाएं लगातार हो रही हैं. ग्रामीणों के अनुसार कई लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं.

सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, मरीजों और किसानों को उठानी पड़ रही है. खराब सड़क के कारण कई बार जाम की स्थिति भी बन जाती है, जिससे स्थानीय व्यापार और लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं.

कई महीनों से कर रहे सड़क निर्माण की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण और मरम्मत को लेकर कई बार जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है.

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से अविलंब सड़क निर्माण, गड्ढों की मरम्मत, नालियों की सफाई और जलनिकासी की बेहतर व्यवस्था कराने की मांग की है. लोगों ने चेतावनी दी है कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बरसात के दिनों में इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो सकता है.

इसे भी पढ़ें: बंटी यादव मर्डर केस: पीड़ित परिवार से मिले खेसारी लाल यादव, बोले- पुलिस असली तस्करों को नहीं पकड़ पाती


विज्ञापन
Anil Kumar

लेखक के बारे में

By Anil Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन