ePaper

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने करायी बॉब चित्रकला प्रतियोगिता

Updated at : 25 Apr 2025 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने करायी बॉब चित्रकला प्रतियोगिता

Nawada news. बैंक ऑफ़ बड़ौदा के द्वारा बॉब चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कैंब्रिज कान्वेंट स्कूल, अकौना में किया गया. प्रतियोगिता बैंक के मैनेजर रवीश प्रकाश व स्कूल के निदेशक प्रशांत कुमार के नेतृत्व में किया गया.

विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण एवं पौधारोपण को बढ़ावा देने की दी सीख फोटो कैप्शन – सफल विद्यार्थियों को पुरस्कार देते बैंक प्रबंधक व स्कूल निदेशक. नवादा कार्यालय. बैंक ऑफ़ बड़ौदा के द्वारा बॉब चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कैंब्रिज कान्वेंट स्कूल, अकौना में किया गया. प्रतियोगिता बैंक के मैनेजर रवीश प्रकाश व स्कूल के निदेशक प्रशांत कुमार के नेतृत्व में किया गया. जिसमें बच्चों के बीच पर्यावरण की सुरक्षा और वन प्रबंधन जैसे विषय पर तस्वीर बनाये गये. प्रतियोगिता में सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया. संस्थान के निदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि बैंक की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने एक से बढकर एक पेंटिग बनाये, जिसमें निर्णायक मंडल के द्वारा प्रथम स्थान के लिए चांदनी कुमारी, द्वितीय स्थान पर दिशांत कुमार और तृतीय स्थान पर सृष्टि कुमारी को चुना गया. इनके अलावे सभी भाग लेने वाले विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान बैंक के नीरज सुमन, क्षेत्रीय कार्यालय से पहुंचे सुनील कुमार राजभर, नवादा शाखा से रामप्रवेश शरण के अलावे स्कूल के शिक्षक पूनम कुमारी, प्रियंका कुमारी, सचिन कुमार, शिवम कुमार, प्रवीण वर्मा सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VISHAL KUMAR

लेखक के बारे में

By VISHAL KUMAR

VISHAL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन