बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प को लेकर जागरूकता रथ रवाना

Published by : VISHAL KUMAR Updated At : 28 Jan 2026 6:47 PM

विज्ञापन

आमजन को बाल विवाह के विरुद्ध एकजुट होकर आवाज उठाने के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन

आमजन को बाल विवाह के विरुद्ध एकजुट होकर आवाज उठाने के लिए किया प्रेरित प्रतिनिधि, नवादा नगर. बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा के विरुद्ध जन-जागरूकता फैलाने एवं बाल विवाह मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार करने के उद्देश्य से जागरूकता रथ को सिविल कोर्ट, नवादा के मुख्य द्वार से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. यह कार्यक्रम राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पटना के निर्देश के आलोक में आयोजित किया गया. जागरूकता रथ को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शिल्पी सोनीराज ने रवाना किया. प्रचार वाहन जिले के शहरी क्षेत्रों के प्रमुख चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों तथा सभी प्रखंडों के गांव-गांव जाकर बाल विवाह के दुष्परिणामों, इसके कानूनी प्रावधानों और सामाजिक दायित्वों के प्रति लोगों को जागरूक करेगा. साथ ही आमजन को बाल विवाह के विरुद्ध एकजुट होकर आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया जायेगा. जागरूकता रथ के माध्यम से न्याय सबके लिए संदेश का भी व्यापक प्रचार किया जायेगा. इसके अतिरिक्त, न्याय जागरूकता एवं पारदर्शिता पहल योजना-2025 के तहत नागरिकों को उनके विधिक अधिकारों, मुफ्त विधिक सहायता एवं त्वरित न्याय से संबंधित जानकारी दी जायेगी, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित की जा सके. इस अवसर पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नवादा, डिफेंस एवं पैनल अधिवक्तागण, पारा विधिक स्वयंसेवक, व्यवहार न्यायालय के कर्मचारीगण तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नवादा के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे. सभी ने बाल विवाह के उन्मूलन के लिए निरंतर जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता पर बल दिया.

विज्ञापन
VISHAL KUMAR

लेखक के बारे में

By VISHAL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन