अग्निसुरक्षा को लेकर 19 स्थानों पर चला जागरूकता अभियान
Published by : VISHAL KUMAR Updated At : 12 May 2025 7:07 PM
अग्निशमन विभाग की ओर से जगह-जगह पर जनजागरूकता अभियान चलाया गया
नवादा कार्यालय. अग्निशमन विभाग की ओर से जगह-जगह पर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. सदर अनुमंडल नवादा में अग्निशमन विभाग ने 19 जगहों पर जागरूकता अभियान चलाया. अग्निशमन विभाग ने 10 मॉकड्रिल और 09 जगहों पर बैठकें कीं. वहीं, अग्निसुरक्षा से संबंधित पंपलेट का भी वितरण किया. सदर अनुमंडल ने देवकी बिगहा वार्ड नंबर 13, महराजगंज प्रखंड नवादा वार्ड नंबर 5, भदोखरा वार्ड नंबर 11, भदोखरा स्कूल पास वार्ड नंबर 8, सिंघोरल वार्ड नंबर 8, कुर्सा जीविका दीदी वार्ड नंबर 13, झिकरुआ वार्ड नंबर 2, कौआकोल प्रखंड वार्ड नंबर 6, अंबिका हॉस्पिटल, नारदीगंज सरपंच वार्ड नंबर 6, मां रानी महिला संगठन फल्गु वार्ड नंबर 3, राधा कृष्ण जीविका संगठन वार्ड नंबर 4, राम जीविका स्वयं सहायता समूह वार्ड नंबर 12, शारदा जीविका स्वयं सहायता समूह वार्ड नंबर 11 रोह, सरस्वती जीविका स्वयं सहायता समूह वार्ड नंबर 2 रोह प्रखंड, ज्योति जीविका स्वयं सहायता समूह वार्ड नंबर 12 रोह प्रखंड, मसूदा वार्ड नंबर 11 वारिसलीगंज प्रखंड, साफिगंज वार्ड नंबर 14 वारिसलीगंज प्रखंड, मसूदा वार्ड नंबर 10 वारिसलीगंज प्रखंड जगहों पर विशेष जन जागरूकता अभियान चलाया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










