भूमि पर निषेधाज्ञा के बाद भी खेती करने पर पीड़ितों में रोष

Updated:
विज्ञापन
भूमि पर निषेधाज्ञा के बाद भी खेती करने पर पीड़ितों में रोष

NAWADA NEWS.थाना क्षेत्र की बहादुरपुर पंचायत में 13 एकड़ की भूमि पर अनुमंडल पदाधिकारी रजौली के द्वारा निषेधाज्ञा लगाने होने के बाद भी कार्य किया जा रहा है. इससे पीड़ित पक्षों में रोष व्याप्त है.

विज्ञापन

रजौली.

थाना क्षेत्र की बहादुरपुर पंचायत में 13 एकड़ की भूमि पर अनुमंडल पदाधिकारी रजौली के द्वारा निषेधाज्ञा लगाने होने के बाद भी कार्य किया जा रहा है. इससे पीड़ित पक्षों में रोष व्याप्त है. सिया देवी, संगीता कुमारी, विद्या देवी, लीलावती देवी, चमेली देवी, गोपाल राम, कारू राम आदि ने आवेदन देकर दिये गये आदेश के पालन कराने की मांग की. इस बारे में सीओ मो. गुफरान मजहरी ने बताया कि उक्त मामले में आरोपितों ने बताया कि वे जमीन पर पूर्व से बटाई पर खेती करते आ रहे थे. उन्होंने जमीन को खरीदने की इच्छा भी जतायी है, किंतु उनके द्वारा जमीन खरीदा नहीं गया है. प्रशासन ने आरोपी पक्ष को किसी प्रकार का कार्य करने से मना भी किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kr Manish Dev

लेखक के बारे में

By Kr Manish Dev

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन