पहलगाम में मानवता को कलंकित करने वाली घटना

Updated:
विज्ञापन
पहलगाम में मानवता को कलंकित करने वाली घटना

Nawada news. विश्व हिंदू परिषद ने पहलगाम में हुए आतंकवादियों के द्वारा 28 पर्यटकों की निर्मम हत्या की घोर निंदा की गयी.

विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद ने निकाला कैंडल मार्च फोटो कैप्शन- प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ता. नवादा कार्यालय. विश्व हिंदू परिषद ने पहलगाम में हुए आतंकवादियों के द्वारा 28 पर्यटकों की निर्मम हत्या की घोर निंदा की गयी. विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री सुबोध लाल ने बताया जिस तरह धर्म पूछ कर आतंकवादियों ने हिंदुओं की हत्या की है इसे पूरा देश गुस्से में है. अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि देश के हिंदू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से निर्णयक कार्रवाई की मांग की. बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक जितेंद्र प्रताप जीतू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की मांग की है. विश्व हिंदू परिषद के कैलाश विश्वकर्मा ने पाकिस्तान आर्मी को खत्म करने की मांग कर डाली. मौके पर उपस्थित विश्व हिंदू परिषद की उपाध्यक्ष सीमा कुमारी, भाजपा नेत्री पूनम कुमारी, कोचिंग संघ के अध्यक्ष नितेश कुमार, उत्पल भारद्वाज, सुभाष चंद्र बोस ब्रिगेड के मनीष सिन्हा, अरुण तिवारी, संजय भगत सुमित दर्जनों लोगों ने शहीद हुए पर्यटकों की याद में 28 दीप जलाकर 2 मिनट का मौन रखा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन