कादिरगंज में हस्तकरघा दिवस पर युवाओं से जुड़ने की अपील
Updated at : 07 Aug 2025 10:32 PM (IST)
विज्ञापन

NAWADA NEWS.हस्तकरघा दिवस के अवसर पर कादिरगंज, पचोहिया बुनकर सहयोग समिति की ओर से गुरुवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सुधीर कुमार ने की.
विज्ञापन
नवादा नगर.
हस्तकरघा दिवस के अवसर पर कादिरगंज, पचोहिया बुनकर सहयोग समिति की ओर से गुरुवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सुधीर कुमार ने की. इस अवसर पर बुनकर समुदाय को प्रोत्साहित करने, पारंपरिक हस्तकरघा उद्योग के महत्व को उजागर करने और आधुनिक तकनीकों व सरकारी योजनाओं की जानकारी देने पर विशेष जोर दिया गया. मुख्य वक्ताओं ने हस्तकरघा उद्योग की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और वर्तमान में इसकी प्रासंगिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने प्रधानमंत्री बुनकर मुद्रा योजना, राष्ट्रीय हस्तकरघा विकास कार्यक्रम के तहत कार्यशील पूंजी सहायता जैसी योजनाओं की जानकारी दी और इनका लाभ उठाने का आग्रह किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुनकरों, स्थानीय लोग और संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया. वक्ताओं ने हस्तकरघा क्षेत्र को आत्मनिर्भर भारत अभियान से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया और इस क्षेत्र में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया. इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र, नवादा के महाप्रबंधक अमित विक्रम भारद्वाज की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष दिशा प्रदान की.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




