रजौली में अमन कुमार बने भाजयुमो के अध्यक्ष

Published by : KR MANISH DEV Updated At : 13 Aug 2025 6:42 PM

विज्ञापन

पार्टी ने लगातार दूसरी बार जताया भरोसा

विज्ञापन

पार्टी ने लगातार दूसरी बार जताया भरोसा प्रतिनिधि, रजौली. भारतीय जनता युवा मोर्चा नवादा के जिला अध्यक्ष अजीत शंकर ने भारतीय जनता युवा मोर्चा रजौली मंडल के अध्यक्ष पद पर अमन कुमार की नियुक्ति की घोषणा की है. यह निर्णय भारतीय जनता युवा मोर्चा बिहार प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा और भारतीय जनता पार्टी नवादा के जिला अध्यक्ष अनिल मेहता के निर्देश पर लिया गया है. यह लगातार दूसरी बार है, जब पार्टी ने अमन कुमार पर अपना भरोसा जताया है. अपनी नियुक्ति के बाद अमन कुमार ने पार्टी के प्रति आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि वे अपनी नयी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और मेहनत से निभायेंगे. उन्होंने पार्टी को मजबूत करने और युवाओं को संगठित करने के लिए बेहतर काम करने की प्रतिबद्धता जतायी. अमन कुमार की इस नियुक्ति पर रजौली मंडल के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है. बधाई देने वालों में रजौली मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा, महामंत्री मृत्युंजय सिंह, सुनील कुमार, विमल राजवंशी, नवीन कंधवे, दीवान, बबलू राजवंशी, आकाश कुमार और पप्पू यादव जैसे प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हैं. इन सभी नेताओं ने अमन कुमार को उनकी नई भूमिका के लिए शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा और अधिक सशक्त होगा. यह लगातार दूसरी बार है, जब अमन कुमार को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए चुना गया है, जो उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा को दर्शाता है. पार्टी को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में रजौली में युवा मोर्चा और अधिक मजबूत होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KR MANISH DEV

लेखक के बारे में

By KR MANISH DEV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन