अजय कुमार को जदयू में मिली जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन
अजय कुमार को जदयू में मिली जिम्मेदारी

जदयू के तकनीकी एवं श्रम प्रकोष्ठ नवादा के जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता मनोनीत

विज्ञापन

जदयू के तकनीकी एवं श्रम प्रकोष्ठ नवादा के जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता मनोनीत

प्रतिनिधि, रजौली.

जनता दल यूनाइटेड तकनीकी एवं श्रम प्रकोष्ठ ने रजौली निवासी अजय कुमार को नवादा जिले का उपाध्यक्ष सह जिला प्रवक्ता नियुक्त किया है. यह जानकारी जिला जनता दल तकनीकी एवं श्रम प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार वर्मा ने एक पत्र जारी कर दी है. अपने पत्र में संजय कुमार वर्मा ने अजय कुमार पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि वे पार्टी के कार्यों और दायित्वों को निष्ठापूर्वक जमीनी स्तर तक पहुंचाने का काम करेंगे. अजय कुमार की नयी नियुक्ति पर विभिन्न जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है. बधाई देने वालों में जदयू नेता सच्चिदानंद सिंह, जदयू किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड उपाध्यक्ष रामावतार प्रसाद, जदयू नेता अनिरुद्ध प्रसाद, नगर पंचायत जदयू अध्यक्ष संतोष शर्मा और पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार सहित कई अन्य शामिल हैं. इन सभी ने अजय कुमार को मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kr Manish Dev

लेखक के बारे में

By Kr Manish Dev

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन