ePaper

राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में नवादा के आदित्या ने जीता स्वर्ण पदक

Updated at : 07 Sep 2025 5:58 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में नवादा के आदित्या ने जीता स्वर्ण पदक

NAWADA NEWS.इटावा (उतर प्रदेश) में चल रही सीबीएसइ राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 में नवादा के ताइक्वांडो खिलाड़ी आदित्या राज (सब जूनियर ब्यॉज अंडर - 25 किलोग्राम भारवर्ग) ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है.

विज्ञापन

आरूषि अरिदमन को रजत पदक से संतोष करना पड़ा

प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय

इटावा (उतर प्रदेश) में चल रही सीबीएसइ राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 में नवादा के ताइक्वांडो खिलाड़ी आदित्या राज (सब जूनियर ब्यॉज अंडर – 25 किलोग्राम भारवर्ग) ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है. इसके अलावा आरूषि अरिदमन (जूनियर गर्ल्स अंडर- 44 किलोग्राम भार वर्ग) स्वर्ण पदक जीतने से चूंक गयीं और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा. चैंपियनशिप में कोच की भूमिका में नवादा के सीनियर ताइक्वांडो खिलाड़ी आलिया राज और वरुण कुमार गये हैं. चैंपियनशिप में भारत के 28 राज्यों और 8 केंद्रशासित प्रदेशों के अलावा ओमान, सऊदी अरब, ईराक, यमन, कुवैत, कतर, यूएइ, बहरीन के भी खिलाड़ियों ने भाग लिया. दोनों खिलाड़ियो के तैयार करने में कोच कौशल कुमार और रवि रंजन की कड़ी मेहनत है. आदित्या और आरूषि दोनों ही मॉडर्न इंग्लिश स्कूल से इस प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.

आदित्य राज की अबतक की

उपलब्धियां

1-राष्ट्रीय ताइक्वांडो में एक स्वर्ण और एक रजत पदक2-स्टेट जोन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक 3. राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दो स्वर्ण, दो रजत व तीन कांस्य पदक

आरूषि

अरिदमन की अबतक की

उपलब्धियां

– इस्ट जोन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में एक स्वर्ण पदक और एक रजत – राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दो स्वर्ण , दो रजत व दो कांस्य पदक खिलाड़ियों की इस सफलता पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी सह खेल पदाधिकारी नवीन कुमार पांडेय, जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष आरपी साहू, उपाध्यक्ष श्रवण बरनवाल, उपसचिव शिवकुमार प्रसाद, कोषाध्यक्ष कन्हैया कुमार, बब्लू कुमार, सुजीत कुमार, दीप्ति कुमारी, कृष्णा कुमार, सुभाष कुमार,आंचल कुमारी आदि ने बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VISHAL KUMAR

लेखक के बारे में

By VISHAL KUMAR

VISHAL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन