नवादा: सिरदला पुलिस की कार्रवाई, कस्टडी से फरार अभियुक्त समेत दो गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

सिरदला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस अभिरक्षा से फरार चल रहे एक अभियुक्त और एक पुराने वारंटी को गिरफ्तार किया है. दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
Nawada News: फरार अभियुक्तों और वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत सिरदला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने पुलिस अभिरक्षा से फरार चल रहे एक अभियुक्त और एक पुराने वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना कांड संख्या 227/25 के अभियुक्त मोहब्बत फोनू, पिता ललू मियां, निवासी पदमौल को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था और लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी.
पुराने मामले में वारंटी भी गिरफ्तार
वहीं पुलिस ने थाना कांड संख्या 214/19 के वारंटी गैरी शंकर, पिता भरी प्रसाद, निवासी बसेरिया को भी गिरफ्तार किया है. वह न्यायालय से जारी वारंट के बाद काफी समय से फरार चल रहा था.
पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
फरार आरोपितों के खिलाफ अभियान जारी
थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बताया कि फरार अभियुक्तों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि कानून से बचने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में फरार आरोपितों के बीच हड़कंप मचा हुआ है.
इसे भी पढ़ें: बंटी यादव मर्डर केस: पीड़ित परिवार से मिले खेसारी लाल यादव, बोले- पुलिस असली तस्करों को नहीं पकड़ पाती
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










