बैठक में योजनाओं को धरातल पर उतारने का लिया गया संकल्प

Published by : VISHAL KUMAR Updated At : 27 Apr 2025 9:52 PM

विज्ञापन

Nawada news. जदयू कार्यालय में प्रखंड 20 सूत्री सदस्यों की बैठक प्रखंड जदयू अध्यक्ष सह 20 सूत्री अध्यक्ष नवल प्रसाद चौहान की अध्यक्षता में की गयी. इसमें सभी 20 सूत्री सदस्यों को अंगवस्त्र देकर और माला पहनाकर स्वागत किया गया.

विज्ञापन

प्रखंड 20 सूत्री सदस्यों की बैठक में की सीएम नीतीश कुमार की सराहना कैप्शन- बैठक में शामिल सदस्य. प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय जदयू कार्यालय में प्रखंड 20 सूत्री सदस्यों की बैठक प्रखंड जदयू अध्यक्ष सह 20 सूत्री अध्यक्ष नवल प्रसाद चौहान की अध्यक्षता में की गयी. इसमें सभी 20 सूत्री सदस्यों को अंगवस्त्र देकर और माला पहनाकर स्वागत किया गया. कार्यक्रम में लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री 2005 से लगातार बिहार की बेहतरी के लिए न्याय के साथ विकास, समावेशी विकास, सभी वर्ग-धर्मों का विकास, सभी क्षेत्रों का विकास समान रूप से कर रहे हैं. बिना भेदभाव किये समान रूप से सभी वर्गों का विकास किया है. हम लोगों को अपने नेता पर गर्व है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कार्यकर्ता बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है. 20 सूत्री अध्यक्ष नवल प्रसाद चौहान ने सभी सदस्यों से आग्रह करते हुए कहा कि प्रखंड स्तर पर चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर संबंधित पदाधिकारियों से मिल-बैठकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में योजनाओं को लागू कराने में महती भूमिका का निर्वहन करना है. विधानसभा चुनाव-2025 में नवादा विधानसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताने का काम करेंगे. बैठक में हृषिकेश कुमार, हीरालाल साव, बिंदु देवी, विद्यासागर चौहान, सुनील चौहान, सुजीत कुमार, दिलीप पासवान, मिथुन कुमार, सुधीर कुमार, पप्पू कुमार, अशोक कुमार, सच्चिदानंद प्रसाद, राम खेलावन चौहान, राहुल कुमार, मिथुन कुमार, मोहम्मद फिरोज आलम, रवि रंजन, रामानंद कुमार, कुश चौहान व सीताशरण चौहान शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VISHAL KUMAR

लेखक के बारे में

By VISHAL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन