रियायतों में कटौती पर अनशन करेंगे बुजुर्ग

Updated at : 09 May 2017 1:42 AM (IST)
विज्ञापन
रियायतों में कटौती पर  अनशन करेंगे बुजुर्ग

नवादा कार्यालय : रेलयात्रा के दौरान बुजुर्गों को मिलनेवाली रियायतों में कटौती पर वरीय नागरिक संघ के सदस्यों ने रोष जताया है.नगर भवन स्थित संघ कार्यालय में जिलाध्यक्ष डॉ एसएन शर्मा समेत अन्य लोगों ने रेलमंत्री के इस फैसले की निंदा की है. नये वित्तीय वर्ष के दौरान रेलवे में राजधानी, शताब्दी जैसे लग्जरी ट्रेनों […]

विज्ञापन

नवादा कार्यालय : रेलयात्रा के दौरान बुजुर्गों को मिलनेवाली रियायतों में कटौती पर वरीय नागरिक संघ के सदस्यों ने रोष जताया है.नगर भवन स्थित संघ कार्यालय में जिलाध्यक्ष डॉ एसएन शर्मा समेत अन्य लोगों ने रेलमंत्री के इस फैसले की निंदा की है. नये वित्तीय वर्ष के दौरान रेलवे में राजधानी, शताब्दी जैसे लग्जरी ट्रेनों की एसी प्रथम श्रेणी में बुजुर्गों को मिलनेवाली रियायतों को पूरी तरह खत्म करने की घोषणा की गयी है. रेलवे ने इस श्रेणी में चलनेवाले लोगों को इस लायक माना है

कि वह पूरा किराया देने में सक्षम होते हैं. बुजुर्गों की उम्र सीमा भी बढ़ायी जा रही है. जिले के वृद्धजनों ने रेल मंत्री के इस फैसले पर आक्रोश व्यक्त किया है. डॉ शर्मा ने कहा कि बुजुर्ग किसी देश की विरासत होते हैं. वह राष्ट्र की संस्कृति व परंपराओं के संवाहक हैं. उनके सम्मान व सेवा की बजाय सरकार उनके रियायतों की कटौती में जुटी है. डॉ ओंकार निराला, गौरीशंकर, धनेश्वर यादव, सरयुग सिंह आदि ने कहा कि फैसले के खिलाफ दो अगस्त से आमरण-अनशन किया जायेगा़ इस दौरान बच्चू सिंह, अर्जुन सिंह, जगदीश प्रसाद वर्मा,चंद्रिका चौधरी आदि मौजूद थे.

रेलमंत्री के खिलाफ वरीय नागरिक संघ के सदस्यों में आक्रोश
अगस्त में आंदोलन का निर्णय
मरीजों की सेवा करना उद्देश्य
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन