आवास सूची में गड़बड़ी पर कोर्ट जायेंगे लाभुक
Updated at : 07 May 2017 5:23 AM (IST)
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना की लिस्ट में अनियमितता का आरोप अनुमंडल पदाधिकारी को गांववालाें ने दिया आवेदन अकबरपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना की संशोधित सूची में आवास सहायक व पर्यवेक्षक द्वारा अनियमितता बरती गयी है. प्रखंड के फतेहपुर,भनैल लोदीपुर व पांती पंचायत के ग्रामीणों ने अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर मामले की जांच कराने की मांग […]
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना की लिस्ट में अनियमितता का आरोप
अनुमंडल पदाधिकारी को गांववालाें ने दिया आवेदन
अकबरपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना की संशोधित सूची में आवास सहायक व पर्यवेक्षक द्वारा अनियमितता बरती गयी है. प्रखंड के फतेहपुर,भनैल लोदीपुर व पांती पंचायत के ग्रामीणों ने अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर मामले की जांच कराने की मांग की है. उन्होंने हाइकोर्ट का दरवाजा खटखटाने की भी बात कही है. ग्रामीण गणेश यादव, वार्ड सदस्य राजेश कुमार, पांती पंचायत समिति सदस्य अशोक कुमार, भनैल पंचायत की मुखिया उर्मिला देवी आदि ने कहा कि इन पंचायतों के आवास सहायक व पर्यवेक्षक द्वारा मिलीभगत से प्रधानमंत्री आवास योजना की संशोधित सूची में अनियमितता बरती गयी है.
सूची में वर्णित परिवारों के नाम मिलान प्रखंड के अभिलेख से करना था, जो नहीं किया गया है. पूर्व में आवास प्राप्त लाभार्थियों के नाम संशोधित सूची में हैं. योग्य लाभुकों को सूची में सबसे नीचे कर दिया गया है. बिचौलियों के माध्यम से पैसे की वसूली कर संशोधन सूची में योग्य व्यक्ति के नाम नीचे तथा अयोग्य व्यक्ति के नाम ऊपर रखे गये हैं. ग्रामीण विकास विभाग के निर्देश के बावजूद उसका अनुपालन नहीं किया गया. यह जांच का विषय है. रजौली के अनुमंडल पदाधिकारी शंभू शरण पांडेय ने कहा कि इस संबंध में ग्रामीणों का आवेदन मिला है.जांच करने के बाद गड़बड़ी पाये जाने पर सूची में सुधार किया जायेगा. गड़बड़ी करनेवालों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.
पांच दिन में करें डेटा इंट्री वरना होंगे ब्लैक लिस्टेड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




