इंटर की प्रैक्टिकल परीक्षा का भी करेंगे बहिष्कार

Updated at : 26 Mar 2017 3:33 AM (IST)
विज्ञापन
इंटर की प्रैक्टिकल परीक्षा का भी करेंगे बहिष्कार

11वें दिन भी शिक्षकों ने किया मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार नवादा : वित्तरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोरचा की जिला इकाई द्वारा अपने प्रमुख मांगों के समर्थन में मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार 11वें दिन भी जारी रहा. गांधी इंटर स्कूल के मूल्यांकन केंद्र पर संघ के जिला महासचिव डॉ जगत नारायण दस की अध्यक्षता में बैठक […]

विज्ञापन

11वें दिन भी शिक्षकों ने किया मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार

नवादा : वित्तरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोरचा की जिला इकाई द्वारा अपने प्रमुख मांगों के समर्थन में मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार 11वें दिन भी जारी रहा. गांधी इंटर स्कूल के मूल्यांकन केंद्र पर संघ के जिला महासचिव डॉ जगत नारायण दस की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मूल्यांकन कार्य बहिष्कार के साथ-साथ समिति द्वारा निर्धारित 26 मार्च से होने वाली प्रायोगिक परीक्षा का भी बहिष्कार किया जायेगा. बताया जाता है कि
इस तरह इंटर की कॉपियों और प्रैक्टिकल की परीक्षा का बहिष्कार जारी रहा, तो इससे इंटर के परिणाम पर बुरा असर पड़ेगा. सभा स्थल पर प्रो हरिनाथ गुप्ता, प्रो अरुण कुमार बोस, प्रो सुनील कुमार चौधरी, प्रो कुलदीप नारायण कलाधर, प्रो इंदू भूषण प्रसाद सिंह, प्रो कमल नयन, प्रो तुलसी प्रसाद यादव, प्रो अंजनी कुमार, प्रो नूतन कुमारी, प्रो राजन कुमार समेत सैकड़ों शिक्षक एवं परीक्षक उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन