आज भूख हड़ताल करेंगे गृहरक्षक

Updated at : 24 Mar 2017 12:59 AM (IST)
विज्ञापन
आज भूख हड़ताल करेंगे गृहरक्षक

नवादा : बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ की जिला इकाई के सदस्य शुक्रवार को भूख हड़ताल करेंगे. जिला संघ के होमगार्ड जवानों ने कहा कि राज्य समिति के निर्देश पर करो या मरो की स्थिति में आंदोलन किया जायेगा़ शुक्रवार की शाम छह बजे के बाद मशाल जुलूस निकाला जायेगा़ 28 मार्च को राज्य भर […]

विज्ञापन
नवादा : बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ की जिला इकाई के सदस्य शुक्रवार को भूख हड़ताल करेंगे. जिला संघ के होमगार्ड जवानों ने कहा कि राज्य समिति के निर्देश पर करो या मरो की स्थिति में आंदोलन किया जायेगा़
शुक्रवार की शाम छह बजे के बाद मशाल जुलूस निकाला जायेगा़ 28 मार्च को राज्य भर के होमगार्ड (गृहरक्षक) पटना में संजय गांधी स्टेडियम गर्दनीबाग में जुटेंगे़ वहां आक्रोश मार्च निकालते हुए शाम में जेल भरो अभियान चलेगा. अध्यक्ष पारस नाथ सिंह, सचिव मिथिलेश प्रसाद ने कहा कि बिहार सरकार हड़ताल के इतने दिनों बाद भी वार्ता के लिए भी पहल नहीं कर रही है. कोर्ट ने अपने आदेश में होमगार्ड जवानों के लिए समान वेतन दिये जाने की बात कही है, लेकिन सरकार इस मामले में चुप है़ भूख हड़ताल व पटना जाने के लिए तैयारी पूरी कर ली गयी है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन