बूथस्तर तक पार्टी को मजबूत करने पर जोर

Updated at : 24 Mar 2017 12:57 AM (IST)
विज्ञापन
बूथस्तर तक पार्टी को मजबूत करने पर जोर

नवादा. भारतीय जनता पार्टी नवादा मंडल की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में की गयी. जिलाध्यक्ष शशिभूषण कुमार ने कहा कि छह से 14 अप्रैल तक तथा 15 से 30 मई तक गांवों में बूथस्तर तक पार्टी की योजनाओं को ले जाने का काम करेंगे. छह अप्रैल को सभी बूथ अध्यक्ष के घर […]

विज्ञापन
नवादा. भारतीय जनता पार्टी नवादा मंडल की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में की गयी. जिलाध्यक्ष शशिभूषण कुमार ने कहा कि छह से 14 अप्रैल तक तथा 15 से 30 मई तक गांवों में बूथस्तर तक पार्टी की योजनाओं को ले जाने का काम करेंगे. छह अप्रैल को सभी बूथ अध्यक्ष के घर पर पार्टी का झंडा फहराया जायेगा. चलो गांव की ओर कार्यक्रम 15 से 30 मई तक चलेगा. इसे सफल बनाने के लिए प्रमुख कार्यकर्ताओं को पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में 15 दिनों के लिए काम करने का आह्वान किया गया.
गांव-गांव, बूथों में जाकर लोगों से पार्टी की प्राथमिकताएं बतायेंगे़ बैठक में प्रखंड प्रभारी जीतेंद्र, बबलू, अर्जन िसंह, संजय सिंह, अरविन्द कुमार, सावित्री देवी, नवीन कुमार, जीतेंद्र पासवान, सुबोध सिंह, अनिरुद्ध सिंह, मुन्नी प्रसाद, हरि शंकर प्रसाद, रामकिशुन पासवान, चान्दो मांझी, करूणा शंकर आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन