जेवरात सहित 17 लाख की चोरी
Updated at : 24 Mar 2017 12:56 AM (IST)
विज्ञापन

हिसुआ : बगोदर गांव में बुधवार की रात चोरों ने 15 लाख के जेवरात व नकद रुपयों की चोरी कर ली. लगभग 40-45 भर सोना व दो लाख रुपये से अधिक की चोरी होने का अनुमान है. जेवरात के खाली डिब्बे व दो हजार रुपये गांव के बाहर खेत से बरामद किये गये. घटना हिसुआ […]
विज्ञापन
हिसुआ : बगोदर गांव में बुधवार की रात चोरों ने 15 लाख के जेवरात व नकद रुपयों की चोरी कर ली. लगभग 40-45 भर सोना व दो लाख रुपये से अधिक की चोरी होने का अनुमान है. जेवरात के खाली डिब्बे व दो हजार रुपये गांव के बाहर खेत से बरामद किये गये. घटना हिसुआ ज्योति प्रेस के प्रोपराइटर धनंजय सिंह के घर में हुई. चोर घर की पिछली दीवार से छत पर चढ़े थे.
एक कमरे में धनंजय सिंह की पत्नी कुमारी सुनीता व दूसरे कमरे में बेटी रीतू कुमारी सो रही थी. धनंजय सिंह पटना गये हुए थे. चोरों ने तीसरे कमरे में रखे आलमीरा व बक्सों से चोरी की. सुबह जागने के बाद सुनीता जब दरवाजा, आलमीरा व बक्से आदि को खुला पाया, तो वह बेहोश हो गयी. उसका इलाज चल रहा है. धनंजय सिंह ने बताया कि 40-45 भर सोना व नकद दो लाख रुपये की चोरी हुई है. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की. गांव के बाहर खेत से जेवरात के खाली डिब्बे बरामद किये गये. खोजी कुत्ते की मदद से चोरों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




