विभिन्न स्पर्द्धाओं में निखर रही प्रतिभा

नवादा नगर : जिले में संसाधन व व्यवस्था की कमी के बावजूद खुद के बूते मंजिलों को छूने में जिले खिलाड़ी सफल हो रहे हैं. स्थायी जिला खेल पदाधिकारी नहीं होने के साथ ही खेल मैदान की दुर्दशा के बाद भी हमारे खिलाड़ी एथलेटिक्स, हैंडबॉल, बैडमिंटन, ताइक्वांडो, क्रिकेट आदि में बेहतर कर रहे हैं. हरिश्चंद्र […]
नवादा नगर : जिले में संसाधन व व्यवस्था की कमी के बावजूद खुद के बूते मंजिलों को छूने में जिले खिलाड़ी सफल हो रहे हैं. स्थायी जिला खेल पदाधिकारी नहीं होने के साथ ही खेल मैदान की दुर्दशा के बाद भी हमारे खिलाड़ी एथलेटिक्स, हैंडबॉल, बैडमिंटन, ताइक्वांडो, क्रिकेट आदि में बेहतर कर रहे हैं. हरिश्चंद्र स्टेडियम की बदहाल स्थिति को ठीक करने की बात, तो कई बार अधिकारियों द्वारा की जाती है, लेकिन इसे ठीक करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाये जा रहे हैं.
क्रिकेट में अंडर-19 टीम की कप्तानी करनेवाले ईशान किशन, एथलेटिक्स के प्रेम कुंज, विक्रम कुमार, हैंडबॉल की खुशबू, कनक, बैडमिंटन में गुलशन, मयंक, ताइक्वांडो में दीपशीखा आदि खिलाड़ियों ने जो स्थान बनाया है, वह निश्चित ही राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतिभा को दर्शाता है. खेल के क्षेत्र में आज जो भी खिलाड़ी जिले से आगे बढ़ रहे हैं, उन्हें सरकार से अधिक समाज का साथ मिल रहा है. जिले में कुछ खेल संघ सक्रिय होकर काम कर रहे हैं. विभिन्न खेल संघों से जुड़े लोग घूम-फिर कर कुछ गिने-चुने खेलप्रेमियों के पास मदद के लिए पहुंचते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




