क्रिकेट में गणपति यंगस्टर बना विजयी

नवादा नगर : जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे लीग मुकाबले के आठवें मैच में गणपति यंगस्टर ने वारिसलीगंज क्रिकेट क्लब को हराया. आइटीआइ के मैदान में खेले जा रहे लीग मुकाबले में वारिसलीगंज क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 32 ओवर तीन गेंद में 117 रन बनाये, इसमें दीपक एवं […]
नवादा नगर : जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे लीग मुकाबले के आठवें मैच में गणपति यंगस्टर ने वारिसलीगंज क्रिकेट क्लब को हराया. आइटीआइ के मैदान में खेले जा रहे लीग मुकाबले में वारिसलीगंज क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 32 ओवर तीन गेंद में 117 रन बनाये, इसमें दीपक एवं राहुल ने 24-24 रन बनाये, जयप्रकाश ने 16 रन का स्कोर किया. गणपति यंगस्टर क्रिकेट क्लब की ओर से दो विकेट खोकर 118 रन बना कर यह मुकाबला जीत लिया.
गणपति यंगस्टर की ओर से अभिषेक ने 32, धनंजय ने 24, वकार ने 17, सुमन ने नबाद 20 रनों को योगदान दिया. इस प्रकार से गणपति ने यह मुकाबला आठ विकेट से जीत लिया. लीग को सफल बनाने में संयोजक राजेश कुमार, को-ऑर्डिनेटर राजेश कुमार मुरारी, अनुशासन समिति के अरुण यादव, मीडिया प्रभारी मनीष कुमार गोविंद, सुरेश यादव, रितेश कुमार, विकास कुमार, अमित कुमार नयन, महेश कुमार, आदि सक्रिय है. सोमवार को नवादा क्रिकेट अकादमी और कादिरगंज क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला खेला जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




