मटका फोड़ने में बरसा रंग, तो युवाओं का बढ़ा उत्साह

Updated at : 15 Mar 2017 8:45 AM (IST)
विज्ञापन
मटका फोड़ने में बरसा रंग, तो युवाओं का बढ़ा उत्साह

होलिका दहन उत्सव में दिखा उत्साह रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनी दंडाधिकारी के साथ पुलिसकर्मी रहे तैनात अधिकारियों ने चौक पर आम लोगों के साथ खेली होली नवादा नगर : पारंपरिक होली का रंग शहर में देखने को मिला. शराबबंदी के बाद पहली होली का उत्सव निश्चित ही पहले की अपेक्षा शांतिपूर्ण दिखा. […]

विज्ञापन

होलिका दहन उत्सव में दिखा उत्साह

रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनी

दंडाधिकारी के साथ पुलिसकर्मी रहे तैनात

अधिकारियों ने चौक पर आम लोगों के साथ खेली होली

नवादा नगर : पारंपरिक होली का रंग शहर में देखने को मिला. शराबबंदी के बाद पहली होली का उत्सव निश्चित ही पहले की अपेक्षा शांतिपूर्ण दिखा. होलिका दहन के बाद से ही रंगों का जुनून लोगों के सिर चढ़ कर बोलने लगा. गली-गली में होली आयी रे कन्हाई रंग बरसे सुना दे जरा बांसुरी.. सहित अन्य गानों की धुन में लोग मस्ती करते दिखे. वहीं बूढ़वा मंगल को शहर के कई स्थानों पर मटका फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया़ मटका फोड़ में युवाओं का जोश चरम पर दिखा, खासकर मटका फोड़ने के दौरान पानी व रंगों की बौछार पर. होली के पहले दिन अगजा के राख व मिट्टी से होली खेलने के लिए लोग नाचते-गाते हुए सड़कों पर दिखे.

प्रकृति के साथ लगाव को दर्शाती यह तसवीरें निश्चित ही भारतीय संस्कृति के रंग-बिरंगे छटा को प्रस्तुत कर रहे थे. सब्जी बाजार में होनेवाले होलिका दहन उत्सव पारंपरिक तरीके से लकड़ी को सजा कर प्रह्लाद व होलिका की आकृति बना कर विधि प्रकार से पूजन व अग्नि जलने का काम किया गया. महिलाएं, पुरुष व बच्चे बड़े ही उत्साह के साथ होलिका दहन के कार्यक्रम में हिस्सा लिया. मौसम की हरी फसल गेहूं, चना आदि की बाली को आग में पका कर इसका ओहरा खाने आदि में व्यस्त दिखे. रविवार को शाम सात बज कर 16 मिनट से होलिका दहन का उत्सव किया गया.

रंगों की होली में झूमे लोग सोमवार को सुबह से ही होलिका दहन के राख व मिट्टी से ढोल के ताल पर नाचते गाते युवाओं की टोलियां होली के उत्सव को और भी रंगीन बना रहे थे. दोपहर तक विभिन्न गली मुहल्लों में कादो मिट्टी का जोर रहा. इसके बाद रंग गुलाल के साथ रंगों की होली खेलने के लिए बच्चे, बूढ़े व जवान सभी तत्परता के साथ जुटे दिखे. घरों में महिलाएं भी होली के रंग में दिखी. एक-दूसरे को रंग लगा कर लोगों ने आपसी प्रेम को और अधिक मजबूत बनाने की बात कही.

कंट्रोल रूम रहा सक्रिय होली को लेकर बनाया गया कंट्रोल रूम रविवार से सक्रिय रहा. 24 घंटे के लिए कंट्रोल रूम को एक्टिव किया गया था. नियंत्रण कक्ष में 06324- 212261 पर फोन करके लोग जानकारी देते रहे. कौन सी पार्टी कहां ड्यूटी में पहुंची. सभी मजिस्ट्रेट व पुलिसकर्मी पहुंचे की नहीं, इसकी जानकारी लेने में नियंत्रण कक्ष सक्रिय रहा. कंट्रोल रूम में तीन पालियों में काम हुआ. 27 दंडाधिकारियों को इस काम में लगाया गया था. 14 मार्च तक लगातार यह कंट्रोल रूम अपना काम करेगी. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आलाधिकारी लगातार अपनी नजर बनाये हुए हैं.

अधिकारियों ने मनायी होली अखिल भारतीय सर्वधर्म महासम्मेलन के तत्वावधान में सोमवार को प्रजातंत्र चौक पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. सदर एसडीओ राजेश कुमार, एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय के साथ ही समाज के कई बुद्धिजीवियों व व्यापारी अपनी उपस्थिति में होली का त्योहार मनाया. होली की गीतों के साथ शांति, सौहार्द व सद्भाव को लेकर किये गये इस आयोजन को लेकर लोगों में विशेष उत्साह दिखा. जिले के वरीय अधिकारी द्वारा आम लोगों के साथ मनायी गयी होली के उत्सव ने अलग ही शमां बांधा. कार्यक्रम में सभी धर्मों व समाज के लोगों ने मिल कर आयोजन को यादगार बना दिया. राजेश प्रसाद राजेश्वर, अशोक कुमार, फखरूद्दीन अली अहमद, नेजाम खां कल्लू, अंबिका प्रसाद गुप्ता, मनोज कुमार, संतोष भट्ट, सत्येंद्र प्रसाद, डॉ ओम प्रकाश, श्रवण कुमार बरनवाल आदि सक्रिय रूप से जुटे रहे.

जिला क्रिकेट संघ ने मनाया होली मिलन समारोह जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रोहित सिन्हा के आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में क्रिकेट संघ के अधिकारियों व खिलाड़ियों ने जम कर होली का लुत्फ उठाया. मिठाई, फल व ठंढ़ई के साथ डीजे पर बजते होली के गीतों ने शमां को और भी रंगीन बना दिया. लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगा कर होली की शुभकामना दी. आयोजन में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल बोहरा के अलावा संघ से जुड़े सैकड़ों अधिकारी व खिलाड़ी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन