लौंद बाजार से छह कार्टन विदेशी शराब बरामद
Updated at : 04 Mar 2017 7:55 AM (IST)
विज्ञापन

सिरदला : लौंद बाजार में गुरुवार की देर रात सिरदला पुलिस ने छह कार्टून विदेशी शराब जब्त की है. थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि रात गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली कि हेमजा देवपाल के सुबोध मालाकार विदेशी शराब लेकर आ रहा है. कार्रवाई के लिए सैप जवान के साथ पुलिस हेमजा देवपाल पंहुची, तो […]
विज्ञापन
सिरदला : लौंद बाजार में गुरुवार की देर रात सिरदला पुलिस ने छह कार्टून विदेशी शराब जब्त की है. थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि रात गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली कि हेमजा देवपाल के सुबोध मालाकार विदेशी शराब लेकर आ रहा है. कार्रवाई के लिए सैप जवान के साथ पुलिस हेमजा देवपाल पंहुची, तो पुलिस वाहन की लाइट में पाया कि दो व्यक्ति अपने सिर पर कार्टन लेकर जा रहा है. पुलिस वाहन देख कर शराब ले जा रहे लोग भागना शुरू कर दिया.
सैप जवानों ने पीछा करना शुरू किया. अंधेरे का फायदा उठा कर धंधेबाज कार्टन छोड़ कर मौके से फरार हो गया. छानबीन के क्रम में मालो देवी के घर के पास में सड़क पर शराब का कार्टन बरामद कर तलाशी की गयी. इसमें छह कार्टनों में रॉयल स्टैग का 750 एमएल का 18 बोतल व रॉयल स्टैग का ही 180 एमएल का 82 बोतल व इंपेरियल ब्लू का 750 एमएल का 3 बोतल विदेशी शराब पाया गया. सूचना के दौरान पता चला कि उक्त शराब का धंधेबाज सुबोध मालाकार उर्फ चंदला व एक अज्ञात व्यक्ति लौंद बाजार में शराब के धंधे में लिप्त है. दोनों पर बिहार मध निषेध व उत्पाद अधिनियम 2016 के अंतर्गत धारा 30(ए) के तहत आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




