मुख्य आरोपित सहित दो गिरफ्तार

Updated at : 04 Mar 2017 7:54 AM (IST)
विज्ञापन
मुख्य आरोपित सहित दो गिरफ्तार

फर्जी पासपोर्ट मामले में आरोपित आरिफ चल रहा था फरार स्टेशन रोड स्थित निगार ट्रेडर्स व निगार टूर एंड ट्रैवल्स में पकड़ाया एसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई नवादा कार्यालय : पुलिस ने गुरुवार की देर रात स्टेशन रोड स्थित निगार ट्रेडर्स व निगार टूर एंड ट्रैवल्स में छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने पांच […]

विज्ञापन
फर्जी पासपोर्ट मामले में आरोपित आरिफ चल रहा था फरार
स्टेशन रोड स्थित निगार ट्रेडर्स व निगार टूर एंड ट्रैवल्स में पकड़ाया
एसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई
नवादा कार्यालय : पुलिस ने गुरुवार की देर रात स्टेशन रोड स्थित निगार ट्रेडर्स व निगार टूर एंड ट्रैवल्स में छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया. नवादा एसपी विकास बर्मन के निर्देश पर हुई छापेमारी में बांग्लादेशी युवकों को फर्जी आइडी पर पासपोर्ट बनवाने के मुख्य आरोपी मोहम्मद आरिफ अरशद को भी पकड़ा गया है. मोहम्मद आरिफ पार नवादा के इस्लाम नगर निवासी मोहम्मद अमीनुद्दीन का बेटा है. सदर एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय ने बताया कि नगर थाना कांड संख्या 118/16 में मोहम्मद आरिफ अरशद मुख्य आरोपी है. पिछले साल कोलकाता के दमदम हवाई अड्डा पर विगत 12 जनवरी को मोहम्मद एनामुल हक की गिरफ्तारी हुई थी. 14 जनवरी को पटना में मोहम्मद अब्दुल मन्नान को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया था. दोनों बांग्लादेशी युवक थे. जांच के दौरान उनके पास से नवादा का आवासीय पता, बैंक अकाउंट जैसे दस्तावेज पाये गये थे.
छानबीन में आरिफ की संलिप्तता मिली थी. पासपोर्ट बनवाने में आरिफ ने ही बुंदेलखंड ओपी में इनके पहचान को सत्यापित करवाया था. छानबीन के बाद मामले में दोषी पाये जाने पर बुंदेलखंड थानाध्यक्ष मोहम्मद साजिद अख्तर ने 26 फरवरी को प्राथमिकी दर्ज की थी. इसमें मोहम्मद आरिफ सहित ननौरा पंचायत मुखिया निरंजन कुमार सहित कई अन्य को आरोपित बनाया गया था. मामले में आरोपित लंबे समय से फरार था. इसी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने निगार टूर एंड ट्रेवेल्स पर छापेमारी करके पांच को हिरासत में लिया. एसडीपीओ ने बताया कि मौके पर से पांच लोगों को हिरासत में लिया गया था. उसमें मोहम्मद आरिफ अरशद व मोहम्मद जाहिद को जेल भेज दिया गया है. अन्य तीन लोगों की मामले में कोई संलिप्तता नहीं होने पर छोड़ दिया गया है.
12 जनवरी 2016 : बांग्लादेशी युवक मोहम्मद एनामुल हक की कोलकाता दमदम एयरपोर्ट पर गिरफ्तारी. फर्जी आइडी पर पासपोर्ट बनवाने का मामला. धोखाधड़ी व विदेशी अधिनियम के तहत कांड संख्या 7/2016 दर्ज. पासपोर्ट बनवाने में वोटर आइडी कार्ड, आवासीय प्रमाणपत्र व मैट्रिक प्रमाणपत्र जाली पाये गये.
14 जनवरी 2016 : पटना में बांग्लादेशी युवक मोहम्मद अब्दुल मन्नान की फर्जी पासपोर्ट के साथ गिरफ्तारी. तकिया पर नवादा का पता. गोंदापुर नवादा के पते पर एक आधार कार्ड व उसी पता पर कॉर्पोरेशन बैंक का एक पासबुक जब्त. धोखाधड़ी व विदेशी अधिनियम के उल्लंघन मामले में शास्त्रीनगर थाना पटना में कांड संख्या 26/2016 दर्ज
26फरवरी 2016 : बांग्लादेशी युवकों के पास जब्त कागजात की छानबीन के आधार पर नवादा थाना कांड संख्या 118/16 दर्ज. भादवि की धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120 बी/ 201 व 14 विदेशी अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिकी.
19 अप्रैल 2016 : अपर जिला व सत्र न्यायाधीश चतुर्थ नवादा के एबीपी नंबर 278/2016, 121/16 के तहत मोहम्मद आरिफ अरशद का अग्रिम जमानत रद्द
23 अप्रैल 2016 : उच्च न्यायालय पटना में क्रिमिनल मिसलेनियस नंबर 20964/2016 के तहत मोहम्मद आरिफ का अग्रिम जमानत रद्द.
1 जुलाई 2016 : अभियुक्त के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी2 मार्च 2017 : निगार टूर एंड ट्रेवल्स में छापेमारी के दौरान अभियुक्त मोहम्मद आरिफ अरशद सहित चार अन्य हिरासत में. मोहम्मद जाहिद की संलिप्तता पर दो अभियुक्तों को जेल. अन्य तीन को छोड़ा गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन