बीएसएससी प्रश्नपत्र लीक मामले में हो सीबीआइ जांच

Updated at : 04 Mar 2017 7:54 AM (IST)
विज्ञापन
बीएसएससी प्रश्नपत्र लीक मामले में हो सीबीआइ जांच

नवादा : बीएसएससी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआइ जांच को लेकर नवलेश कुमार किरण ने शुक्रवार को समाहरणालय के समीप रैन बसेरा में अनशन शुरू किया है. अनशन कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए छात्र संघ संयोजक कुंदन राय ने कहा कि बिहार में शिक्षकों की काफी कमी है, जिन्हें सरकार द्वारा पूरी की जाये. नवादा […]

विज्ञापन
नवादा : बीएसएससी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआइ जांच को लेकर नवलेश कुमार किरण ने शुक्रवार को समाहरणालय के समीप रैन बसेरा में अनशन शुरू किया है. अनशन कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए छात्र संघ संयोजक कुंदन राय ने कहा कि बिहार में शिक्षकों की काफी कमी है, जिन्हें सरकार द्वारा पूरी की जाये. नवादा जिले में चार डिग्री कॉलेज है, जहां कम से कम 65 शिक्षक होने चाहिए. मगर उसमें 10 से 15 शिक्षक ही मौजूद हैं.
उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांगे पूरी न हुई तो और लड़के अनशन पर रहेंगे. अनशन पर बैठे नवलेश कुमार किरण ने कहा कि मेघा घोटाला, डिग्री घोटाला व बीएसएससी द्वारा बहाली घोटाला में बिहार सरकार द्वारा लगातार लीपापोती की जा रही है. सभी छात्रों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक सीबीआइ जांच व मंत्री, विधायकों पर कानूनी कार्रवाई नहीं होगी, ऐसे ही अनशन होते रहेंगे. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अमरेश मिस्त्री उपप्रमुख वारिसलीगंज, भाजपा जिला अध्यक्ष बबलू सिंह थे. छात्र संरक्षक सह सामाजिक कार्यकर्त्ता एके गुरु व नवादा के सैकड़ों छात्र मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन