गैस कटर से एटीएम काटा पर, नहीं निकाल सके रुपये

Updated at : 03 Mar 2017 8:22 AM (IST)
विज्ञापन
गैस कटर से एटीएम काटा पर, नहीं निकाल सके रुपये

राजगीर रोड स्थित एसबीआइ की एटीएम में चोरी का प्रयास हिसुआ : बुधवार की रात अपराधियों ने नगर के राजगीर रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा की एटीएम को गैस कटर से काट कर चोरी का प्रयास किया. एटीएम के केबिन के मुख्य शटर व ताले को काटने के बाद अंदर एटीएम को […]

विज्ञापन
राजगीर रोड स्थित एसबीआइ की एटीएम में चोरी का प्रयास
हिसुआ : बुधवार की रात अपराधियों ने नगर के राजगीर रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा की एटीएम को गैस कटर से काट कर चोरी का प्रयास किया. एटीएम के केबिन के मुख्य शटर व ताले को काटने के बाद अंदर एटीएम को भी काट डाला, लेकिन रुपये निकाल पाने में सफल नहीं हुआ. सुबह हो-हल्ला के बाद पुलिस स्थल पर पहुंची. बाद में बैंक अधिकारियों ने एटीएम को सील कर दिया. अब बैंक की विभागीय कार्रवाई के बाद मामला आदि दर्ज किये जाने की पहल चल रही है. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि स्थल की जांच कर ली गयी है. विभागीय कार्रवाई का इंतजार है. इसके बाद छानबीन किया जायेगा.
मुख्य मार्ग पर शटर काटने से लोगों में डर हिसुआ के मुख्य व व्यस्त मार्गों पर गैस कटर से शटर काट कर चोरी के प्रयास की घटना से लोगों में डर है. घटना बेखौफ चोरों की हिम्मत व पुलिस की गश्ती और चुस्ती की पोल खोलती है.
घटना स्थल से महज 80 मीटर की दूरी पर विश्वशांति चौक है, जहां रात-भर गश्ती आदि का दावा किया जाता है. मार्ग रात को भी चालू रहता है. लेकिन चोर अपना काम कर जाते हैं. इससे पहल गया रोड में मोबाइल दुकान में लाखों की चोरी हुई. गया, नवादा व राजगीर रोड के कई दुकानों में चोरी की घटनाएं हुई है. स्टेट बैंक में भी चोरी का प्रयास हुआ था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन