चार युवक जहरखुरानी के शिकार

Updated at : 03 Mar 2017 8:21 AM (IST)
विज्ञापन
चार युवक जहरखुरानी के शिकार

रामपुर हाट पैसेंजर ट्रेन में गिरोह ने घटना को दिया अंजाम होली को लेकर जहरखुरानी गिरोह हुआ सक्रिय नवादा नगर : रामपुर हाट पैसेंजर ट्रेन से बेहोशी की हालत में चार युवकों को उतारा गया. होली के पहले घर लौटने वाले युवकों को नशा खिला कर यात्रियों का सामान लुटनेवाले गिरोह सक्रिय हो गये हैं. […]

विज्ञापन
रामपुर हाट पैसेंजर ट्रेन में गिरोह ने घटना को दिया अंजाम
होली को लेकर जहरखुरानी गिरोह हुआ सक्रिय
नवादा नगर : रामपुर हाट पैसेंजर ट्रेन से बेहोशी की हालत में चार युवकों को उतारा गया. होली के पहले घर लौटने वाले युवकों को नशा खिला कर यात्रियों का सामान लुटनेवाले गिरोह सक्रिय हो गये हैं.
गुरूवार को जीआरपी द्वारा रामपुर हाट पैसेंजर से नशे की हालत में अंबिका बिगहा के विकास कुमार को नशे की हालत में अस्पताल लाया है. पता चला है यह चेन्नई से कमा कर घर लौट रहा था. इस तरह सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के सिरसा रेपुरा के ब्रह्मदेव राजवंशी को भी जीआरपी ने ट्रेन से पाया , यह मुंबई से कमा कर वापस लौट रहा था. इसके अतिरिक्त दो अन्य युवकों को भी जीआरपी ने नशे की हालत में सदर अस्पताल लाया है.
दोनों के होश आने की प्रतीक्षा की जा रही है. नशे की हालत में इन यात्रियों को अस्पताल में भरती कराया गया है. जानकारी हो कि होली के अवसर पर घर आनेवाले यात्रियों को जहरखुरानी गिरोह अपना मुख्य रूप से शिकार बनाते हैं. चेन्नई, मुबई आदि से कमाई करके लौटने वाले इन युवकों का सब कुछ छीन लिया गया है. पता चला कि इनदिनों केजी रेलखंड पर जहरखुरानी गिरोहों की सक्रियता बढ़ी हुई है. विशेष रूप से त्योहार पर घर लौट रहे लोग इसके शिकार हो रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन