..और सोलर पावर प्लांट से शुरू हो गया बिजली का उत्पादन

Updated at : 03 Mar 2017 8:21 AM (IST)
विज्ञापन
..और सोलर पावर प्लांट से शुरू हो गया बिजली का उत्पादन

दरियारपुर में 3.3 मेगावाट बिजली का हो रहा उत्पादन गंगटा में लग रहा प्लांट, 10 मेगावाट बिजली उत्पादन की उम्मीद नवादा/अकबरपुर : बड़ैल पंचायत के दरियापुर गांव में ग्लांट सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कोलकाता द्वारा स्थापित सोलर पावर प्लांट से बिजली उत्पादन आरंभ हो गया है. बुधवार से नवादा पावर सबग्रिड को 3.3 मेगावाट बिजली की […]

विज्ञापन
दरियारपुर में 3.3 मेगावाट बिजली का हो रहा उत्पादन
गंगटा में लग रहा प्लांट, 10 मेगावाट बिजली उत्पादन की उम्मीद
नवादा/अकबरपुर : बड़ैल पंचायत के दरियापुर गांव में ग्लांट सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कोलकाता द्वारा स्थापित सोलर पावर प्लांट से बिजली उत्पादन आरंभ हो गया है. बुधवार से नवादा पावर सबग्रिड को 3.3 मेगावाट बिजली की आपूर्ति आरंभ कर दी गयी. बिजली उत्पादन आरंभ होने से गरमी में जिले को भरपूर बिजली मिलने की संभावना है. कंपनी के सहायक प्रबंधक धीरज कुमार ने बताया कि अगले वर्ष गंगटा गांव में रिलायंस रिल्नूवल पावर डिस्ट्रीव्यूशन कोलकाता द्वारा 10 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जायेगा. इसके लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जायेगा.
60 एकड़ में लग रहा प्लांट
अकबरपुर प्रखंड की बड़ैल पंचायत के दरियापुर में 25 एकड़ भूमि पर 3.3 मेगावाट बिजली का उत्पादन शुरू किया गया है. गंगटा में 60 एकड़ भूमि पर 10 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जायेगा. इसके तहत दरियापुर में कंपनी द्वारा 3.3 मेगावाट का बिजली उत्पादित किया जा रहा है.
अगर सब कुछ ठीक रहा तो नये वित्तीय वर्ष में गंगटा गांव में लगाये जा रहे प्लांट से 10 मेगावाट बिजली का उत्पादन भी शुरू हो जायेगा. अगर दोनों प्लांट से बिजली उत्पादन शुरू हो जायेगा तो जिलेवासियों को निर्बाध बिजली मिलनी शुरू हो जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन