महिलाओं ने ली बराबर की हिस्सेदारी

Updated at : 03 Mar 2017 8:21 AM (IST)
विज्ञापन
महिलाओं ने ली बराबर की हिस्सेदारी

इंटर स्कूल में हुई पंचायत उपचुनाव की मतगणना रोह : प्रखंड मुख्यालय के इंटर विद्यालय के प्रांगण में गुरुवार को पंचायत उपचुनाव की मतगणना की गयी. इसमें तीन महिलाएं व तीन पुरुष विजयी घोषित हुए. महिलाओं ने पुरुष की बराबर हिस्सेदारी ली. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी डॉ अंजनी कुमार ने बताया कि 28 फरवरी को प्रखंड […]

विज्ञापन
इंटर स्कूल में हुई पंचायत उपचुनाव की मतगणना
रोह : प्रखंड मुख्यालय के इंटर विद्यालय के प्रांगण में गुरुवार को पंचायत उपचुनाव की मतगणना की गयी. इसमें तीन महिलाएं व तीन पुरुष विजयी घोषित हुए. महिलाओं ने पुरुष की बराबर हिस्सेदारी ली. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी डॉ अंजनी कुमार ने बताया कि 28 फरवरी को प्रखंड क्षेत्र की पांच पंचायतों में छह पदों के लिए शांतिपूर्ण ढंग से उपचुनाव कराया गया था.
इसकी मतगणना सुबह नौ बजे से शुरू की गयी. इसमें ओहारी पंचायत के भाग आठ में चिंतामणि देवी को 194 मत प्राप्त हुए. करिश्मा देवी को 156 मत मिले. चिंतामणि देवी 38 मतों से विजयी हुई. मोरमा पंचायत के भाग एक में कुंती देवी को 119 मत व रंजु देवी को 92 मत मिले. कुंती देवी 27 मतों से विजयी हुई. मोरमा पंचायत के भाग सात में कृष्णा चौधरी को 59 मत व बचिया देवी को 48 मत मिले. कृष्णा चौधरी 11 मतों से विजयी हुए. डुमरी पंचायत के भाग एक में सुरेश केवट को 157 मत व शीला देवी को 91 मत प्राप्त हुए. सुरेश केवट 66 मतों से विजयी घोषित हुए.
कोशी-रूखी पंचायत के भाग नौ में उर्मिला देवी को 234 मत व जुलेखा खातून को 71 मत मिले. उर्मिला देवी 163 मतों से विजयी हुई. छनौन पंचायत के भाग 10 में सियाशरण सिंह को 117 मत व बालक यादव को 74 मत मिले. सियाशरण सिंह 43 मतों से विजयी हुए. उपचुनाव में सभी छह विजयी उम्मीदवारों को प्रखंड निर्वाचित पदाधिकारी डॉ अंजनी कुमार ने प्रखंड कार्यालय में प्रमाण पत्र दिये.
निर्विरोध प्रत्याशियों को भी मिले प्रमाणपत्र सभी निर्विरोध निर्वाचित हुए प्रत्याशियों को भी प्रमाणपत्र दिया गया. ओहारी पंचायत से पंच पद के लिए वार्ड एक से संजू देवी, वार्ड दो से पप्पू कुमार, वार्ड चार से नजमा खातून, वार्ड पांच से निर्मला देवी, वार्ड छह से सुमित्रा देवी, वार्ड सात से अनिल चौधरी, वार्ड 10 से पवन शर्मा, वार्ड 11 से श्याम किशोर प्रसाद निर्विरोध निर्वाचित हुए. कुंज के वार्ड 14 से उपेंद्र राम व मरुई वार्ड 18 से किरण देवी निर्विरोध निर्वाचित हुई.
डुमरी के वार्ड छह से गौरी देवी, वार्ड सात से रेखा देवी, वार्ड 12 से बेबी देवी, वार्ड 14 से दिनेश राम, वार्ड 17 से मोबिना खातून निर्विरोध निर्वाचित हुई. मड़रा के वार्ड 11 से नागेश्वर पासवान व संभरीगढ़ के वार्ड छह से सुनैना देवी निर्विरोध निर्वाचित हुई. मोरमा के वार्ड दो से शांति देवी, वार्ड 11 से रामजतन पासवान निर्विरोध निर्वाचित हुए. कोशी-रूखी के वार्ड एक से मालती देवी व छनौन के वार्ड पांच से विकास कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए. भीखमपुर के वार्ड नौ से शारदा देवी निर्विरोध जीती.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन