''सूबे में पढ़ाई के नाम पर छात्राओं को ठगा जा रहा''

Updated at : 03 Mar 2017 8:20 AM (IST)
विज्ञापन
''सूबे में पढ़ाई के नाम पर छात्राओं को ठगा जा रहा''

‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ की प्रभारी ने कस्तूरबा स्कूल का किया दौरा नरहट : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तीन जिले की प्रभारी डॉ पूनम शर्मा ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय नरहट का दौरा किया. विद्यालय पहुंच कर उन्होंने बालिकाओं का हाल जाना. कस्तूरबा विद्यालय के रात्रि गार्ड द्वारा घटित घटना को उन्होंने निंदनीय बताया. […]

विज्ञापन
‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ की प्रभारी ने कस्तूरबा स्कूल का किया दौरा
नरहट : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तीन जिले की प्रभारी डॉ पूनम शर्मा ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय नरहट का दौरा किया. विद्यालय पहुंच कर उन्होंने बालिकाओं का हाल जाना. कस्तूरबा विद्यालय के रात्रि गार्ड द्वारा घटित घटना को उन्होंने निंदनीय बताया. कहा कि इस घटना ने मानवता को शर्मसार किया है. बताया कि बालिकाओं की संख्या काफी कम है.
यह सब काफी डरी सहमी है. कुछ भी बताने से डरती है. बालिकाओं से जानकारी लेने के बाद पता चला की ना तो कॉपी, किताब, कलम व समय पर खाना दिया जाता है. बालिकाओं को खेलने के लिए कोई सामग्री भी विद्यालय नहीं में दिया जाता है. मौजूद विद्यालय के संचालक को फटकार लगाते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी गोरख प्रसाद से बात की. उन्होंने कहा कि विद्यालय सिर्फ सुंदर बिल्डिंग से नहीं चलती, इसे चलाने के लिए बढ़िया कर्मचारी भी चाहिए. बिहार सरकार पर सवालिया निशाना खड़ा करते हुए बोली कि मैं बिहार विधानसभा में भी इस बात को उठवाऊंगी. नीतीश कुमार के शासन में बालिकाओं को पढ़ाई के नाम पर ठगा जा रहा है.
राज्य के उच्च पदाधिकारी से लेकर प्रधानमंत्री तक इस बात को पहुंचाऊंगी. बालिकाओं द्वारा खेल सामग्री की मांग करने पर डॉ पूनम शर्मा ने प्रधानमंत्री द्वारा चलाये गये बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत बैडमिंटन व कैरमबोर्ड देने की बात कही. डॉ पूनम शर्मा के साथ डॉ सर्वजीत शांडिल्य, संगीता कुमारी, मनोज कुमार आदर्श गांव खनवा पहुंच कर बिहार के प्रथम मुख्य मंत्री डॉ श्रीकृष्ण सिंह के गर्भ गृह जाकर माल्यार्पण किया. प्रधानमंत्री के मन की बात में चर्चा की गयी खनवां की साधना देवी से भी मुलाकात की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन