बाइक लूटनेवाले गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार
Updated at : 03 Mar 2017 8:17 AM (IST)
विज्ञापन

सेमरी से बाइक लूट कर दोनों भाग रहे थे पुलिस को गिरोह के सरगना की तलाश कोचस : कुछिला थाना की पुलिस ने सलथुआं पथ से दो बाइक चालकों को गिरफ्तार किया है. अनुमान है कि दोनों बाइक लूटनेवाले गिरोह के सदस्य हो सकते हैं. थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि बुधवार की दोपहर बक्सर […]
विज्ञापन
सेमरी से बाइक लूट कर दोनों भाग रहे थे
पुलिस को गिरोह के सरगना की तलाश
कोचस : कुछिला थाना की पुलिस ने सलथुआं पथ से दो बाइक चालकों को गिरफ्तार किया है. अनुमान है कि दोनों बाइक लूटनेवाले गिरोह के सदस्य हो सकते हैं. थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि बुधवार की दोपहर बक्सर जिले के राजपुर थानांतर्गत खिलाफतपुर निवासी पप्पू मुसहर व राजपुर थाना क्षेत्र के ही हकारपुर का निवासी विनोद कुमार बाइक पर सवार होकर परसथुआ की ओर जा रहे थे. उसी वक्त बाइक का ईंधन खत्म हो गया.
बताया जाता है कि दोनों युवक ईंधन की टंकी को ईंट मार कर खोलने का प्रयास कर रहे थे. यह देख कर ग्रामीणों को संदेह हुआ व उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व दोनों को गिरफ्तार कर लिया. गुरुवार को पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि वे बाइक लुटेरों के गिरोह से जुड़े हुए हैं व उक्त बाइक को सेमरी से लूट कर भाग रहे थे. पुलिस ने कहा कि इस मामले में एक अन्य व्यक्ति की तलाश की जा रही है, जो इस गिरोह का मुख्य सरगना है. दोनों आरोपितों को कोर्ट के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




