रेलवे कर्मचारियों के कल्याण की उठी मांग

Updated at : 26 Feb 2017 6:25 AM (IST)
विज्ञापन
रेलवे कर्मचारियों के कल्याण की उठी मांग

बेसिक सुविधाओं के लिए हुई बैठक नवादा कार्यालय : इस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के कार्यालय में शनिवार को एक बैठक आयोजित की गयी. यूनियन अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद ने कहा कि रेलखंड में कार्यरत कर्मचारियों को मिलनेवाली आधारभूत सुविधाओं के प्रति रेलवे प्रशासन व प्रबंधन उदासीन है. कर्मचारियों को रहने, पीने के स्वच्छ पानी सहित […]

विज्ञापन
बेसिक सुविधाओं के लिए हुई बैठक
नवादा कार्यालय : इस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के कार्यालय में शनिवार को एक बैठक आयोजित की गयी. यूनियन अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद ने कहा कि रेलखंड में कार्यरत कर्मचारियों को मिलनेवाली आधारभूत सुविधाओं के प्रति रेलवे प्रशासन व प्रबंधन उदासीन है. कर्मचारियों को रहने, पीने के स्वच्छ पानी सहित स्वास्थ्य सुविधाओं को भी अनदेखा किया जा रहा है. इससे कर्मचारी विक्षुब्ध हैं. उन्होंने वरीय पदाधिकारियों से रेलखंड में कर्मचारियों को हो रही परेशानी को तत्काल दूर करने की मांग की.
स्वच्छ पेयजल व स्वास्थ्य सुविधाओं पर जोर बैठक में नवादा स्थित रेलवे अस्पताल में स्थानीय चिकित्सकों के बहाली की बात कही गयी. वर्षों से उपेक्षित अस्पताल के जीर्णोद्धार सहित सुविधाओं को लागू करने पर जोर दिया गया. स्वच्छ पेयजल के लिए लगे पानी टंकी के साफ-सफाई जरूरी है. सालों से इसकी सफाई नहीं हुई है. इससे रेल कर्मचारियों सहित परिजनों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडराता है. रेलखंड के नवादा, शेखपुरा स्टेशन के रेलवे कॉलोनियों में पड़े अधूरे काम को पूरा कराने,
गैंग हट में दरवाजा लगवाने, शौचालय का निर्माण, कर्मचारियों को वरदी व ओवरकोट जैसी सुविधाओं के तुरंत पूरा करने की मांग रेल कर्मचारियों ने की. बैठक में उपाध्यक्ष भागवत रविदास, कोषाध्यक्ष आइडी चौधरी, एसके निराला, एके सुमन, रामाशीष प्रसाद, दयानंद प्रसाद, शिवशंकर प्रसाद सहित अन्य रेल कर्मचारी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन