सरकारी अस्पतालों में जन्म-मृत्यु का ऑनलाइन होगा निबंधन

Updated at : 26 Feb 2017 6:24 AM (IST)
विज्ञापन
सरकारी अस्पतालों में जन्म-मृत्यु का ऑनलाइन होगा निबंधन

लाभुक अपने प्रमाणपत्र को देख सकते हैं ऑनलाइन नवादा : एक मार्च तक सांख्यिकी विभाग द्वारा ऑपरेटरों को प्रशिक्षण दिया जायेगा. इसके तहत जन्म-मृत्यु के रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन किया जायेगा. फिर प्रमाणपत्र निर्गत किया जायेगा. पता चला है कि महारजिस्ट्रार भारत सरकार के आदेशानुसार यह व्यवस्था शुरू हुई है. जिला पदाधिकारी के निर्देशन में इसकी शुरुआत […]

विज्ञापन

लाभुक अपने प्रमाणपत्र को देख सकते हैं ऑनलाइन

नवादा : एक मार्च तक सांख्यिकी विभाग द्वारा ऑपरेटरों को प्रशिक्षण दिया जायेगा. इसके तहत जन्म-मृत्यु के रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन किया जायेगा. फिर प्रमाणपत्र निर्गत किया जायेगा. पता चला है कि महारजिस्ट्रार भारत सरकार के आदेशानुसार यह व्यवस्था शुरू हुई है. जिला पदाधिकारी के निर्देशन में इसकी शुरुआत हुई है. जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अनुपमा कुमारी व जिला सूचना व जनसंपर्क पदाधिकारी परिमल कुमार द्वारा सदर अस्पताल व सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) सह चिकित्सा पदाधिकारी व कंप्यूटर ऑपरेटर को एक मार्च से प्रशिक्षण दिया जायेगा.
इसके पहले अधिकारी स्तर पर प्रशिक्षण दिया गया. उक्त संस्थानों में घटित होनेवाले सभी जन्म/मृत्यु की घटनाओं की रिपोर्ट बेवसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व ऑनलाइन प्रमाणपत्र निर्गत करने का प्रशिक्षण दिया गया है. इसके तहत निर्गत प्रमाणपत्र का वेरीफिकेशन ऑनलाइन कहीं से भी किसी द्वारा किया जा सकता है. प्रशिक्षक संजीव कुमार सांख्यिकी सहायक द्वारा बताया गया कि सरकारी अस्पतालों में हुए जन्म व मृत्यु की घटनाओं का निबंधन उपरांत प्रमाणपत्र लाभुक को नि:शुल्क दिया जाता है. साथ ही प्रशिक्षक द्वारा यह भी बताया गया कि लाभुक द्वारा खुद से अपने प्रमाणपत्र को ऑनलाइन देखा जा सकता है. प्रशिक्षण कार्यशाला में जिले के सभी पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, कंप्यूटर ऑपरेटर सहित सांख्यिकी कार्यालय के कर्मचारियों ने भाग लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन