प्रेमी युगल के लिए छापा, पकड़ाया एटीएम कार्ड गिरोह का सरगना

Updated at : 22 Feb 2017 6:44 AM (IST)
विज्ञापन
प्रेमी युगल के लिए छापा, पकड़ाया एटीएम कार्ड गिरोह का सरगना

सद्भावना चौक पर होटल से हुई गिरफ्तारी 23 एटीएम कार्ड किये गये जब्त नवादा कार्यालय : शहर के सद्भावना चौक स्थित एक होटल में मंगलवार को छापेमारी के दौरान एक एटीएम गिरोह का सरगना पकड़ा गया. हालांकि, पुलिस एक परिजन के दिये गये आवेदन पर प्रेमी जोड़े को पकड़ने पहुंची थी. लेकिन, गिरफ्तार प्रेमी एटीएम […]

विज्ञापन

सद्भावना चौक पर होटल से हुई गिरफ्तारी

23 एटीएम कार्ड किये गये जब्त
नवादा कार्यालय : शहर के सद्भावना चौक स्थित एक होटल में मंगलवार को छापेमारी के दौरान एक एटीएम गिरोह का सरगना पकड़ा गया. हालांकि, पुलिस एक परिजन के दिये गये आवेदन पर प्रेमी जोड़े को पकड़ने पहुंची थी. लेकिन, गिरफ्तार प्रेमी एटीएम कार्ड की हेराफेरी करनेवाले गिरोह का सरगना निकला. नगर थानाध्यक्ष अंजनी कुमार ने बताया कि शहर के रामनगर मुहल्ले के एक निवासी ने आवेदन देकर अपनी बेटी के गायब होने की शिकायत दर्ज करायी थी. इसी दौरान सद्भावना चौक पर एक होटल की छापेमारी में एक संदिग्ध प्रेमी जोड़ा पकड़ा गया. छानबीन से पता चला कि लड़की वह ही थी.
जबकि, लड़के की पहचान अकबरपुर थाना क्षेत्र के धनबारा निवासी नवीन सिंह का बेटा गौरव कुमार के रूप में हुई. गौरव कुमार के पास से विभिन्न बैंकों की 23 एटीएम कार्ड भी बरामद किये गये. इससे पुलिस को दोहरी सफलता हाथ लगी. गौरव एटीएम कार्ड की हेराफेरी करनेवाले गिरोह का सरगना निकला. उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है. लड़की को परिजनों के हवाले कर दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन