टीवी पर दिखेंगे नवादा के बाल कलाकार

Updated at : 22 Feb 2017 6:43 AM (IST)
विज्ञापन
टीवी पर दिखेंगे नवादा के बाल कलाकार

सबसे बड़ा कलाकार’ शो के लिए बिहार-झारखंड से चुने गये बच्चों में प्रियांशी व गुनगुन भी नवादा नगर : सोनी टीवी पर जल्द शुरू होनेवाले सबसे बड़ा कलाकार के रांची व कोलकाता के ऑडिशन में जिले के बच्चों ने बाजी मारी है. बिहार-झारखंड के लिए रांची में हुए ऑडिशन में प्रियांशी व गुनगुन को चुना […]

विज्ञापन

सबसे बड़ा कलाकार’ शो के लिए बिहार-झारखंड से चुने गये बच्चों में प्रियांशी व गुनगुन भी

नवादा नगर : सोनी टीवी पर जल्द शुरू होनेवाले सबसे बड़ा कलाकार के रांची व कोलकाता के ऑडिशन में जिले के बच्चों ने बाजी मारी है. बिहार-झारखंड के लिए रांची में हुए ऑडिशन में प्रियांशी व गुनगुन को चुना गया है, जो मुंबई में होनेवाले मेगा राउंड में जज के सामन अपना प्रदर्शन करेंगे. पदमा संस्था से जुड़े इन बच्चों ने अपने शानदार अभिनय के बल पर यह मुकाम पाया है. रांची ऑडिशन में बिहार-झारखंड से पांच बाल कलाकारों को चुना गया था. इसमें प्रियांशी व गुनगुन ने बाजी मारी थी. इसके बाद कोलकाता के ऑडिशन में भी इन बाल कलाकारों ने सेलेक्ट होकर मुंबई के लिए अपना स्थान बनाया है. ट्रेनर प्रिंस कुमार ने कहा कि जिले से प्रियांशी,
गुनगुन, क्रिश मुकेश, श्रेया, अभिषेक व कुशाग्र ने ऑनलाइन ऑडिशन दिया था. इसमें दो कलाकार मुख्य शो में जज के सामन अपना हुनर दिखाने के लिए चुने गये हैं. छोटे से शहर के इन बाल कलाकारों को तैयार कर इतने बड़े मंच के लिए तैयार किया जाना निश्चित ही जिला के लिए बड़ी उपलब्धी है. चयनित कलाकारों को जितेंद्र कुमार, संतरंजन, मालती ओझा, सोनू, दीप राज, प्रीति आदि ने शुभकामना दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन