कोटि से छेड़छाड़ की शिकायत

नवादा : सदर प्रखंड के ननौरा पंचायत के वार्ड 6 (क) के अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने डीएम को ज्ञापन देकर आंगनबाड़ी केंद्र के कोटि में छेड़छाड़ की शिकायत की. ग्रामीण रौशन आरा, मो नौशाद, मंसूर खान, असगर, मो नेसार आदि ने कहा कि वार्ड 6 (क) के टोला अफजल नगर व तकिया पर में […]
नवादा : सदर प्रखंड के ननौरा पंचायत के वार्ड 6 (क) के अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने डीएम को ज्ञापन देकर आंगनबाड़ी केंद्र के कोटि में छेड़छाड़ की शिकायत की. ग्रामीण रौशन आरा, मो नौशाद, मंसूर खान, असगर, मो नेसार आदि ने कहा कि वार्ड 6 (क) के टोला अफजल नगर व तकिया पर में लगभग एक हजार अल्पसंख्यक समुदाय के लोग रहते है.
आंगनबाड़ी के दो केंद्र यहां है. अफजलनगर जहां चार सौ अल्पसंख्यक है. इस केंद्र की कोटि को मनमाने ढंग से बदल कर अनुसूचित जाति का कोटि किया जा रहा है. इसकी जांच कर कार्रवाई करने की मांग किया गया. ग्रामीणों का साथ मसाजिद उल्लमा व मताइल मसाजिद के कार्यकर्ताओं ने दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




