चोरी की जांच करने पटना से पहुंची फोरेंसिक टीम

Published at :26 Feb 2014 4:12 AM (IST)
विज्ञापन
चोरी की जांच करने पटना से पहुंची फोरेंसिक टीम

नवादा (कोर्ट) : व्यवहार न्यायालय के न्यायाधीश एफटीसी चतुर्थ अरुण कुमार झा के कक्ष से हुई चोरी के मामले में सूचक नाजिर नरेश कुमार निराला के बयान पर नगर थाने में कांड संख्या 105/14 दर्ज किया गया है. बताया जाता है घटना की रात हवलदार रामेश्वर प्रसाद, विश्वनाथ प्रसाद यादव, संतोष रजक, प्रभु नाथ मांझी, […]

विज्ञापन

नवादा (कोर्ट) : व्यवहार न्यायालय के न्यायाधीश एफटीसी चतुर्थ अरुण कुमार झा के कक्ष से हुई चोरी के मामले में सूचक नाजिर नरेश कुमार निराला के बयान पर नगर थाने में कांड संख्या 105/14 दर्ज किया गया है. बताया जाता है घटना की रात हवलदार रामेश्वर प्रसाद, विश्वनाथ प्रसाद यादव, संतोष रजक, प्रभु नाथ मांझी, परवेज अख्तर व नाइट गार्ड राधा रमन सिंह ड्यूटी पर मौजूद थे. बावजूद घटना होना अचंभित करता है. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.

इस मामले में अपराध अनुसंधान विभाग की टीम मंगलवार को व्यवहार न्यायालय पहुंच कर घटना की बारीकी से जांच की. टीम में अमिंद्र कुमार सिंह, नवीन कुमार, विधि विशेषज्ञ राज कुमार राज कुमार, बालेश्वर यादव आदि शामिल थे. टीम ने जांच दौरान फिंगर प्रिंट आदि का नमूना लिया है, जिसके आधार पर अपराधियों तक पहुंचा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन