दो एटीएम चोर पकड़ाये लोगों ने की पिटाई

Published at :22 Feb 2014 1:49 AM (IST)
विज्ञापन
दो एटीएम चोर पकड़ाये लोगों ने की पिटाई

नवादा:एटीएम चोर गिरोह के दो सदस्यों को लोगों ने रंगों हाथों पकड़ा और जम कर पिटाई की. इसके बाद पहुंची नगर थाने की पुलिस के हवाले लोगों ने चारों को कर दिया. घटना को लेकर आम लोगों में काफी आक्रोश है. इधर, नगर थाना लाने के बाद दोनों को उपचार के लिए सदर अस्पताल भेज […]

विज्ञापन

नवादा:एटीएम चोर गिरोह के दो सदस्यों को लोगों ने रंगों हाथों पकड़ा और जम कर पिटाई की. इसके बाद पहुंची नगर थाने की पुलिस के हवाले लोगों ने चारों को कर दिया. घटना को लेकर आम लोगों में काफी आक्रोश है. इधर, नगर थाना लाने के बाद दोनों को उपचार के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. इस पूरी घटना की जानकारी जब नगर थाने से लेने के लिए फोन किया गया, तो वहां के कर्मचारी कुछ भी बताने से इनकार कर गये. मजे की बात तो यह है कि स्टेशन पर एटीएम चोर की धुनाई लोगों द्वारा की जा रही थी और नगर थाने के अधिकारी नगर भवन में नृत्य का आनंद ले रहे थे. हालांकि, समाचार लिखे जाने तक गिरफ्तार कर अपराधियों के बारे में नाम पता की जानकारी नहीं मिल सकी है. बताया जाता है कि रेलवे स्टेशन पर लगे एसबीआइ के एटीएम से दोनों चोर वहां आने वाले ग्राहकों को ठगने का प्रयास कर रहे थे. इसी दौरान एक व्यक्ति ने उसे हेरफेर करते पकड़ लिया और फिर उसकी पिटाई शुरू हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन