ठंड व कोहरे से जनजीवन बेपटरी
Updated at : 12 Dec 2016 8:34 AM (IST)
विज्ञापन

नवादा. लगातार ठंड व कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. लगातार पारा कम होने से लोग बेहाल हैं. यह क्रम पिछले एक सप्ताह से जारी है. शाम ढलने के साथ ही शहर पूरी तरह घने कोहरे की आगोश में समा जा रहा है. यह स्थिति दिन भर बनी रहती है. इससे लोगों की दिनचर्या […]
विज्ञापन
नवादा. लगातार ठंड व कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. लगातार पारा कम होने से लोग बेहाल हैं. यह क्रम पिछले एक सप्ताह से जारी है. शाम ढलने के साथ ही शहर पूरी तरह घने कोहरे की आगोश में समा जा रहा है. यह स्थिति दिन भर बनी रहती है. इससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई है. कामकाज पर असर पड़ा है. रोजी-रोटी के लिए मेहनत करनेवाले लोग प्रभावित हो रहे हैं. सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में भी इसका असर दिख रहा है. हालांकि, शनिवार से सोमवार तक सरकारी कार्यालयों के बंद रहने से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिल रही है.
शिक्षक संगठनों ने बतायी स्कूल बंद करने की जरूरत : जिले के विभिन्न संवर्ग के शिक्षक संगठनों ने तेजी से बढ़ रही ठंड को लेकर स्कूलों को बंद रखने की जरूरत बतायी है.
इन शिक्षकों ने कहा कि इससे न सिर्फ बच्चों की उपस्थिति प्रभावित हो रही है, बल्कि बच्चों के सेहत पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है. जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष विंदेश्वरी प्रसाद सिंह, वरीय उपाध्यक्ष अयोध्या पासवान, महासचिव बीके सिंह व अन्य ने कहा कि ठंड के कारण छोटे बच्चों को ज्यादा परेशानी हो रही है. स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति और इनके अस्वस्थ होने की शिकायतें अभिभावकों व शिक्षकों से मिल रही है.
ऐसे में स्कूल खुले रहने की बाध्यता शिक्षकों के लिए हो सकती है,पर बच्चों के लिए नहीं. उन पर स्कूल आने का दबाव भी नहीं बनाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि कई स्कूल को समय से पहले बंद कर देना पड़ता है. लिहाजा शिक्षक नेताओं ने जिला प्रशासन व विभाग के अधिकारी से इस पर विचार करने का आग्रह किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




