सूबे में सत्ता हथियाने के लिए समाज को बांटा''

Updated at : 12 Dec 2016 8:34 AM (IST)
विज्ञापन
सूबे में सत्ता हथियाने के लिए समाज को बांटा''

पूर्व मंत्री रामजतन सिन्हा ने सम्मेलन में भाग लेने का किया आह्वान नवादा नगर : राज्य के वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति ने नये राजनीतिक धुव्रीकरण को जन्म दिया है. सत्ता हथियाने के लिए कुछ जाति विशेष के क्षत्रपों ने समाज को टुकड़ों में बांटने का काम किया है, ये बातें पूर्व मंत्री राम जतन सिन्हा ने […]

विज्ञापन
पूर्व मंत्री रामजतन सिन्हा ने सम्मेलन में भाग लेने का किया आह्वान
नवादा नगर : राज्य के वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति ने नये राजनीतिक धुव्रीकरण को जन्म दिया है. सत्ता हथियाने के लिए कुछ जाति विशेष के क्षत्रपों ने समाज को टुकड़ों में बांटने का काम किया है, ये बातें पूर्व मंत्री राम जतन सिन्हा ने आयोजित प्रेसवार्ता में कहीं.
रविवार को परिसदन में आयोजित प्रेसवार्ता में पूर्व मंत्री ने डॉ श्रीकृष्ण सिंह राजनैतिक चेतना फ्रंट के जिला राजनैतिक सम्मेलन के विषय में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में राजनीतिक सत्ता हथियाने के लिए समाज को बांटा है. यादव, कुर्मी, कुशवाहा, मांझी, पासवान जैसे जातियों के सरपरस्त बन कर वोट के ठेकेदार आज समाज में है. कानून व्यवस्था की लचर स्थिति बनी है, भ्रष्टाचार बढ़ा है. जातिवाद की घृणित राजनीति पूरी तरह पैर पसार रही है.
इस स्थिति में समाज का एक बड़ा वर्ग जो बिहार को बनाने में अपनी कुरबानी दी, वह पिछड़ रहा है. आज 25 प्रतिशत अगड़ी आबादी तथा 16 प्रतिशत मुसलमानों की आबादी एक साथ मिल कर नयी लड़ाई शुरू करे और राजनीतिक संगठन खड़ा कर राजनीतिक सत्ता में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें. 17 दिसंबर को डॉ श्री कृष्ण सिंह राजनैतिक चेतना फ्रंट के तत्वावधान में जिला का सम्मेलन नगर भवन में किया जायेगा.
इसमें भाग लेने का आह्वान उन्होंने किया. प्रेसवार्ता में जिला संयोजक कन्हैया कुमार बादल ने कहा कि सम्मेलन में फ्रंट के संस्थापक प्रो रामजतन सिन्हा के अलावे पूर्व मंत्री नवलकिशोर शाही भाग लेंगे. राजनैतिक सम्मेलन मे भाग लेने की तैयारियों की भी जानकारी दी. मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नरेश सिंह, पूर्व मुखिया अभय सिंह, सर्वेश कुमार, विकाश कुमार, पप्पू सिंह, नीतेश कुमार, बबलू कुमार व अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन