महुडर पंचायत में शिक्षा, स्वास्थ्य व यातायात की समस्या बरकरार
Updated at : 12 Dec 2016 8:33 AM (IST)
विज्ञापन

शिक्षक स्कूलों नहीं आकर बच्चों के भविष्य के साथ कर रहे खिलवाड़ कौआकोल : महुडर पंचायत के लोग सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य व यातायात की समस्या का संकट झेलने को मजबूर हैं. पंचायत के कृषि योग्य भूमि की सिंचाई भगवान भरोसे है. शिक्षा, स्वास्थ्य व यातायात का हाल भी काफी खराब है. नक्सलियों का भय बता […]
विज्ञापन
शिक्षक स्कूलों नहीं आकर बच्चों के भविष्य के साथ कर रहे खिलवाड़
कौआकोल : महुडर पंचायत के लोग सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य व यातायात की समस्या का संकट झेलने को मजबूर हैं. पंचायत के कृषि योग्य भूमि की सिंचाई भगवान भरोसे है. शिक्षा, स्वास्थ्य व यातायात का हाल भी काफी खराब है. नक्सलियों का भय बता शिक्षक विद्यालयों में अपनी सेवा देने से पूरी तरह मुंह मोड़ लिया है और कागज पर ही विद्यालय चला कर पंचायत के बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं. पेयजल की समस्या इस पंचायत में विकट है.
पहाड़ व बिल्कुल जंगलों की गोद में बसा यह पंचायत आजादी के बाद से आज तक समस्याओं से उबरने की खींचतान में ही रह गयी. पंचायत में स्वास्थ्य सेवा की कोई व्यवस्था नहीं होना काफी कष्टकारी साबित हो रहा है.18 किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएचसी पर ही पंचायत के लोग आश्रित हैं. शिक्षा के क्षेत्र में पंचायत में 12 प्राथमिक विद्यालय हैं, पर उच्च शिक्षा की अभी तक कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण पंचायत की आधी से अधिक आबादी उच्च शिक्षा से पूरी तरह से वंचित रह रही है. पंचायत के छात्र व छात्राओं को 18 किलोमीटर की दूरी तय कर उच्च शिक्षा पाने के लिए कौआकोल आना पड़ता है.
यह सुरक्षा व सुविधा के दृष्टिकोण से बिल्कुल विपरीत है. पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्रों की संख्या आठ होने के बावजूद भी इसका लाभ लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है. उग्रवाद की समस्या से भी पंचायत के लोगों को काफी जूझना पड़ता है. पंचायत की मुखिया संगीता देवी अपने स्तर पर गांव-गांव में बेहतरी का माहौल बनाने के प्रयास का दावा करते हैं. पर, पंचायत के ग्रामीणों द्वारा उनकी दावे को सीधे तौर पर खारिज कर दी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




