अलाव की कहीं व्यवस्था नहीं, ठंड से ठिठुर लोग

Updated at : 12 Dec 2016 8:32 AM (IST)
विज्ञापन
अलाव की कहीं व्यवस्था नहीं, ठंड से ठिठुर लोग

नारदीगंज : कड़ाके की पड़ रही ठंड से प्रखंडवासी त्रस्त हैं. विगत 10 दिनों से एक ओर हाड़ कंपकपा देने वाली ठंड,तो दूसरी ओर कोहरे के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. भगवान सूर्यदेव का सही तरीके से दर्शन नहीं हो पा रहा है. शनिवार को एक बजे तक भी यही हाल रहा. लेकिन, प्रशासनिक […]

विज्ञापन
नारदीगंज : कड़ाके की पड़ रही ठंड से प्रखंडवासी त्रस्त हैं. विगत 10 दिनों से एक ओर हाड़ कंपकपा देने वाली ठंड,तो दूसरी ओर कोहरे के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. भगवान सूर्यदेव का सही तरीके से दर्शन नहीं हो पा रहा है. शनिवार को एक बजे तक भी यही हाल रहा. लेकिन, प्रशासनिक स्तर पर प्रखंड के किसी भी चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गयी है. पछुआ हवा ने लोगों को जीना दूभर कर दिया है. इससे लोगों के दिनचर्चा भी बदल गयी है. ठंड से बच्चे विद्यालय जाने में भी कतराते हैं. इन दिनों ठंड के कारण विद्यालय में बच्चे की उपस्थिति कम देखी जा रही है. व्यवसाय पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है.
सड़कों पर वाहनों का परिचालन कम हो गया है. कोहरे के कारण वाहन की चाल भी धीमी गति से हो गयी है. वे अपने गंतव्य स्थान भी सही समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं. अमीर तबके के लोग ऊनी कपड़े व रजाई आदि पहन ओढ़ कर, हीटर आदि से ठंड को मिटा रहे हैं. गरीब तबके के लोग अपनी ठंड को मिटाने के लिए काफी मशक्कत कर रहे हैं. ठंड के कारण झुग्गी झोंपड़ी में रहने वाले के सामने विकट समस्या बनी हुई है. ठंड को मिटाने के लिए लोग कागज बीन कर आग से ठंड को मिटा रहे हैं.महेंद्र राजवंशी, धर्मेंद्र कुमार मांझी, बिंदा राजवंशी, पप्पू राजवंशी आदि लोगों ने कहा हमलोग ठंड से ठिठुर रहे हैं.
जिला प्रशासन ने कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं की हैं. इस कड़के की ठंड से कैसे बचा जाये कोई उपाय भी नहीं सूझ रहा है. रोजी-रोटी की भी समस्या उत्पन्न हो गयी है. इस संदर्भ में सीओ अजय कुमार ने बताया कि आपदा राहत कोष से अलाव के लिए रुपये उपलब्ध नहीं कराये गये है. ऐसे में ठंड को देखते हुए प्रखंड के चौक चौराहे पर अलाव जलाने के लिए पंचायत सेवक को निर्देश दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन