रोड़ेबाजी में पांच लोग जख्मी

Updated at : 04 Nov 2016 7:58 AM (IST)
विज्ञापन
रोड़ेबाजी में पांच लोग जख्मी

बच्चों के विवाद में बड़ी घटना को दिया अंजाम नवादा कार्यालय : जिला मुख्यालय से सटे खरीदीबिगहा गांव में गुरुवार को जम कर हुई रोड़ेबाजी में पांच लोग जख्मी हो गये. सदर अस्पताल पहुंचे जख्मी के इलाज के दौरान परिजनों ने बताया कि मोहल्ले में बच्चे आपस में ताश खेल रहे थे. इसी बीच कुछ […]

विज्ञापन
बच्चों के विवाद में बड़ी घटना को दिया अंजाम
नवादा कार्यालय : जिला मुख्यालय से सटे खरीदीबिगहा गांव में गुरुवार को जम कर हुई रोड़ेबाजी में पांच लोग जख्मी हो गये. सदर अस्पताल पहुंचे जख्मी के इलाज के दौरान परिजनों ने बताया कि मोहल्ले में बच्चे आपस में ताश खेल रहे थे. इसी बीच कुछ बात को लेकर आपस में उलझ गये.
इसी दौरान बीच बचाव करने गये लोगों से दूसरे पक्ष के लोग मारपीट पर उतारू हो गये. रोड़ेबाजी में खरीदीबिगहा के चिंटू कुमार, मुन्नी देवी, जितेंद्र कुमार, गुड्डू कुमार व सूरज कुमार जख्मी हो गये. इनके सिर पर गंभीर चोटें आयी हैं. जितेंद्र चौधरी, रंजीत चौधरी, टिंकू कुमार, गेंडा चौधरी सहित दो तीन अन्य लोगों को आरोपित किया गया है. गंभीर रूप से घायल सूरज कुमार को पीएमसीएच रेफर किया गया है. मामले की प्राथमिकी दर्ज की जानी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन