धूमधाम से मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा

Updated at : 02 Nov 2016 8:13 AM (IST)
विज्ञापन
धूमधाम से मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा

नगर के कई स्थानों पर की गयी प्रतिमा स्थापित नवादा नगर : जिला भर में चित्रांश परिवार द्वारा भव्य तरीके से कलाम दवात के देवता भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की गयी. शोभ मंदिर में स्थापित चित्रगुप्त मंदिर में विधि विधान के साथ पूजा की गयी. पूजा में समाज के कई गण्यमान्य लोग परिवार के साथ […]

विज्ञापन

नगर के कई स्थानों पर की गयी प्रतिमा स्थापित

नवादा नगर : जिला भर में चित्रांश परिवार द्वारा भव्य तरीके से कलाम दवात के देवता भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की गयी. शोभ मंदिर में स्थापित चित्रगुप्त मंदिर में विधि विधान के साथ पूजा की गयी.

पूजा में समाज के कई गण्यमान्य लोग परिवार के साथ मौजूद रहे. पारंपरिक तरीके से कलम व कॉपी के साथ मंत्रोच्चार कर पूजा करायी गयी. शोभ मंदिर के पुजारी राजेश पांडेय के नेतृत्व में हुए पूजन में चित्रांश परिवार के छवि सिन्हा, रोहित सिन्हा के अलावे कई अन्य लोग मौजूद थे. पूजा के बाद लोगों के बीच प्रसाद व पूजन का कलम प्रसाद के रूप में दिया गया. पार नवादा देवी स्थान में मथुरा कुटीर के पास भगवान चित्रगुप्त का भव्य प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गयी. स्थानीय मुहल्ले के लोगों द्वारा बड़ी संख्या में इस पूजा में भाग लिया गया. कायस्थ समाज के कुल देवता के इस पूजन में बड़ी संख्या में दूसरे समाज के लोगों ने भी भाग लिया. अदरक, गुड़, चना दाल आदि से तैयार मुख्य प्रसाद के साथ ही अन्य प्रसाद का वितरण श्रद्धालुओं के बीच किया गया. नगर के गढ़पर स्थित चित्रगुप्त मंदिर, महावीर मार्केट के साथ ही वीआइपी कॉलोनी में भी भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर पूरी श्रद्धा के साथ पूजन किया गया. पूजा में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने हिस्सा लिया.

वारिसलीगंज. भगवान चित्रगुप्त की पूजा धूमधाम से की गयी. मंगलवार को चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर सामाजिक व धार्मिक परंपरा के अनुसार खाता-बही की पूजा कर चित्रगुप्त जी की आराधना की गयी. मान्यताओं के अनुसार,यमराज के मुनीम के रूप में विख्यात भगवान चित्रगुप्त ही पृथ्वी के सभी जीवों के कर्मों का लेखा-जोखा अपनी पंजी में रखते हैं. इसलिए इस अवसर पर खाता-बही बदल कर नये खाता-बही का शुभारंभ करने की परंपरा है.

दुकानदारों द्वारा खाता-बही बदलने के पूर्व बकाया राशि के भुगतान के लिए ग्राहकों से इसलिए अनुरोध की जाती है. हर दुकानों में खाता-बही बदलने की इस परंपरा के कारण स्टेशनरी दुकानों में ऐसी डायरी की जम कर बिक्री हुई. स्थापित प्रतिमा के समक्ष हजारों श्रद्धालुओं ने समाज की समृद्धि की कामना की. चित्रगुप्त भगवान की पूजा में फलों व मिठाई के अतिरिक्त विशेष प्रकार के प्रसाद चढ़ाने की परंपरा है. विशेष प्रसाद में चावल, काला तिल, अदरख व शहद का मिश्रण बनाया जाता है. ऐसी मान्यता है कि विशेष प्रसाद से चित्रगुप्त भगवान प्रसन्न होते हैं.

नारदीगंज . प्रखंड के विभिन्न गावों में श्रद्धालुओं ने चित्रगुप्त भगवान की पूजा-अर्चना धूमधाम से की. क्षेत्र के रामें, कहुआरा समेत कई गांवों में भक्तों ने कलम-दवात की पूजा की. इसके उपरांत प्रसाद वितरण किया गया. मंगलवार को बहनों ने अपने भाई की कुशल कामना के लिए भैयादूज की पूजा-अर्चना की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन