असामाजिक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर

Updated at : 27 Sep 2016 4:41 AM (IST)
विज्ञापन
असामाजिक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर

दशहरा व मुहर्रम को लेकर हुई शांति समिति की बैठक रोह. दशहरा व मुहर्रम को लेकर सोमवार को रोह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में विधि व्यवस्था कायम रखने के लिए रोह थाना क्षेत्र के गण्यमान्य व्यक्ति, बुद्धिजीवी, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि व दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों के साथ बैठक हुई. बैठक […]

विज्ञापन
दशहरा व मुहर्रम को लेकर हुई शांति समिति की बैठक
रोह. दशहरा व मुहर्रम को लेकर सोमवार को रोह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में विधि व्यवस्था कायम रखने के लिए रोह थाना क्षेत्र के गण्यमान्य व्यक्ति, बुद्धिजीवी, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि व दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों के साथ बैठक हुई. बैठक थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार व सीओ अमरेश कुमार द्वारा बुलायी गयी थी. बैठक में शांतिपूर्वक दुर्गापूजा व मुहर्रम मनाने की अपील की गयी. दोनों समुदायों के लोगों ने शांति व्यवस्था बनाये रखने का भरोसा दिया.
बैठक में लोगों ने अपने विचार व सुझाव थानाध्यक्ष और सीओ के पास रखे, थानाध्यक्ष व सीओ ने बताया कि चार पैंथर्स मोबाइल की व्यवस्था और होगी. दोनों समुदाय के लोगों को डीजे बजाने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी रजौली से लाइसेंस लेना होगा. जुलूस के दौरान किसी तरह की शरारती नहीं हो इसका पूरा ख्याल रखा जायेगा. प्रतिमा का विसर्जन समय पर करने का निर्देश दिया गया. सीओ ने कहा कि लाइन आर्डर की पूरी व्यवस्था कायम रहेगी.
असामाजिक तत्वों के लोगों पर पैनी नजर होगी. मां दुर्गा की प्रतिमा दुर्गा स्थान से होते हुए पश्चिम अांबेडकर चौक से होते हुए पूरब पेट्रोल पंप से वापस आकर अांबेडकर चौक के दक्षिण रोह मुसहरी स्थिति कुंडेलवा पोखर में विसर्जन किया जायेगा.
मौके पर जिला पार्षद अनिरुद्ध सिंह, अजय सिंह, दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, पैक्स अध्यक्ष दीपू मेहता, दिलीप कुमार, विष्णु विश्कर्मा, मोहम्मद इसरार हुसैन, जयकरण यादव, उपेंद्र प्रसाद, बृजनंदन प्रसाद, मोहम्मद इसराइल, विनोद कुमार वर्मा, शत्रुध्न कुमार, उपेंद्र चंद्रवंशी व अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन