एगो सांझ मगही कार्यक्रम 25 को
Updated at : 06 Sep 2016 6:58 AM (IST)
विज्ञापन

हिसुआ. 25 सितंबर को कोलकाता में बिहार, झारखंड व पश्चिम बंगाल के मगही साहित्यकारों को जुटान होगा. कोलकाता के हावड़ा मैदान स्थित शरत सदन में एगो सांझ मगही के नाम कार्यक्रम का आयोजन है. मगही मगध नागरिक संघ, कोलकाता के बैनर तले कार्यक्रम रखा गया है. संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पारस कुमार सिंह ने बताया […]
विज्ञापन
हिसुआ. 25 सितंबर को कोलकाता में बिहार, झारखंड व पश्चिम बंगाल के मगही साहित्यकारों को जुटान होगा. कोलकाता के हावड़ा मैदान स्थित शरत सदन में एगो सांझ मगही के नाम कार्यक्रम का आयोजन है. मगही मगध नागरिक संघ, कोलकाता के बैनर तले कार्यक्रम रखा गया है.
संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पारस कुमार सिंह ने बताया कि मगही आंदोलन की कड़ी में इस कार्यक्रम का आयोजन है. मगही के नाटक सहित मनोरंजक प्रस्तुति से लोगों को रू-ब-रू कराने की पहल है. कार्यक्रम में तीनों जगह के जनप्रतिनिधि, साहित्यकार व मगही प्रेमी को आमंत्रित किया गया है. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी मुख्य अतिथि हैं. मगही भाषा के दशा-दिशा सहित मगही के आठवीं सूची में शामिल कराने पर भी मंथन होगा. उन्होंने बताया मौके पर मगह के आवाज स्मारिका का लोकार्पण भी होगा.
10वीं और 12वीं के बेहतर करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जायेगा. हिसुआ के शब्द साधक मंच के सचिव उदय भारती रचित मगही नाटक पीये ले छोड़ देलक बिहरिया का मंचन कोलकाता के कलाकार करेंगे. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मगही के उत्थान में सहयोग देने के लिए मगही से जुड़े लोगों को कार्यक्रम में पहुंचने का निवेदन किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




