अस्पताल से नहीं मिला वाहन, लोगों से चंदा कर बेटी व बहू ने उठाया शव
Updated at : 02 Sep 2016 7:07 AM (IST)
विज्ञापन

नवादा : सदर अस्पताल में इलाज में लापरवाही बरतने वाले स्वास्थ्यकर्मी हंगामा के भय से मरीज की मौत के बाद उसे ऑक्सीजन लगाते हैं. कर्मचारियों ने शव को जल्दी उठाने की धमकी परिजनों को दी. इसके बाद सदर अस्पताल से महिला की बेटी व बहू लोगों से चंदा कर शव घर ले गयीं. सदर प्रखंड […]
विज्ञापन
नवादा : सदर अस्पताल में इलाज में लापरवाही बरतने वाले स्वास्थ्यकर्मी हंगामा के भय से मरीज की मौत के बाद उसे ऑक्सीजन लगाते हैं. कर्मचारियों ने शव को जल्दी उठाने की धमकी परिजनों को दी. इसके बाद सदर अस्पताल से महिला की बेटी व बहू लोगों से चंदा कर शव घर ले गयीं. सदर प्रखंड के पूर्णाडीह गांव की 60 वर्षीया निर्मल चौहान की पत्नी 54 वर्षीया कालो देवी को पेट में दर्द की शिकायत हुई. उसकी बहू संगीता देवी व बेटी यशोदा देवी ने बुधवार की शाम सदर अस्पताल में भरती कराया था.
मरीज की हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने बाहर से दवा खरीद कर लाने को कहा. गुरुवार की सुबह कालो देवी ने दम तोड़ दिया. संगीता व यशोदा के पास शव को अपने घर तक ले जाने के लिए पैसे नहीं थे. लोगों से चंदा कर काफी समय बाद ननद-भौजाई किसी तरह शव को घर ले गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




